RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार:मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जयंती पर किया नमन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 23 जनवरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्र ने उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन गांधी मैदान के दक्षिण-पूर्वी कोने पर अवस्थित सुभाष पार्क में किया गया जहाँ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने संयुक्त सशस्त्र बल की सलामी ली। साथ ही एनसीसी कैडेट एवं स्काउट गाइड के परेड का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

Related posts

एमओपीएसडब्लू ने “ड्रेज्ड सेडिमेंट्स के मूल्यवर्धन” पर शोध प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

बाल मजदूर!

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बंध में की बैठक।

rktvnews

हर 6 व्यक्ति निःसंतानता से परेशान क्यों ? भारत और इन देशों में दर ज्यादा :डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौचर में आयोजित ‘नंदा-गौरा महोत्सव’ में हुए शामिल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्ट्रॉबेरी की खेती से जनजातीय किसानों के जीवन में आई मिठास।

rktvnews

Leave a Comment