RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

गोरखपुर:अकलेश सेवा शक्ति सदन परिवार, राष्ट्रीय सेवा परिषद व् डॉक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस क्लब द्वारा श्री राम लल्ला का हुआ प्राण प्रतिष्ठा।

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश 23 जनवरी । सोमवार को गोलघर स्थित मां अकलेश सेवा शक्ति सदन परिवार राष्ट्रीय सेवा परिषद व् डॉक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस क्लब द्वारा श्री राम लल्ला का हुआ प्राण प्रतिष्ठा, दिन भर भजन कीर्तन चला,सुंदर काण्ड का पाठ हुआ और खुशी में दियो की दीपावली मनाई गई।
इस अवसर पर भव्य झांकी ,नन्हे मुन्ने बच्चों का श्री राम श्रृंगार व राम लीला की शानदार मनमोहक प्रस्तुति की गई। लेती महिलाओं द्वारा मनमोहक भजन की प्रस्तुति भी सराहनी रही। दुर्गा प्रसाद बाबूजी के सानिध्य में सभी जन इस प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को बहुत सुंदर तरीके से मनाया।भगवान श्री कृष्ण प्रकाश उत्सव पर रात्रि 8:00 बजे से संकीर्तन भजन एवं पद गायन शुरू हुआ मध्य रात्रि ठीक 2 बजे प्राण प्रतिष्ठा की गई आरती तत्पश्चात षोडशोपचार पूजन किया गया , सभी उपस्थित भक्तगणों में प्रसाद का वितरण किया गया,साथ ही साथ बधाई के पदों का गायन एवं संकीर्तन रात भर चला रहा पूज्य मां अकलेश व पुर्वांचल सामाजिक रत्न लोकप्रिय राजनेता व समाजसेवी स्वर्गीय डॉक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में राष्ट्रीय सेवा परिषद ,शीतला प्रसाद फुलमती देवी शिक्षा संस्थान व् मा अकलेश सेवा शक्ति सदन परिवार व डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस क्लब के सहयोग से सभी श्री राम भक्तो को फलाहार ग्रहण कराया गया। धार्मिक सामाजिक आयोजन का सफल संचालन सामाजिक कार्यकर्त्ता मंजीत श्रीवास्तव(बाबु) ने आभार व धन्यवाद रेलवे ऐक्टिविस्ट ई. रंजीत कुमार ने किया ।
इस अवसर पर डा किरन, ई प्रदीप कुमार (रेलवे अधिकारी),डॉ मनोज कुमार (प्रसिद्ध शिक्षाविद), अर्चना , डॉ विभा, ई रंजीत कुमार , प्रसिद्ध उधमी ई संजीत कुमार,निवेदिता ,स्मिता जी ,अनीता , मंजीत कुमार (बाबू),मनीषा, शिखर वर्मा,भावना , ई अनुभव कुमार, ई प्रखर कुमार, ई. दिव्यांश,डॉ प्रिथिका, अनन्या जी,अंशिका, सौम्या, ईश,मनित व न्यांशि सहित भारी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

Related posts

पार्टी की सदस्यता पड़ी महंगी😜 तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा अभियुक्त!मामला आरा के उद्योगपति अजय सिंह से पैसे की ठगी का।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर में आयुष्मान कार्ड बनना शुरू।

rktvnews

चलन शवदाह वाहन का..! :अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

बागपत:तीन दिवसीय दीपावली मेले का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ!स्ट्रीट बेंडर्स ने दीपावली मेले में लगाए स्टाल

rktvnews

सिनेमाई मास्टरपीस ‘बर्लिन’ ने JIO मामी फेस्टिवल में अपनी भारतीय शुरुआत की: बड़े पर्दे पर साज़िश की एक यात्रा सामने आती है।

rktvnews

झारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment