RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

हे असुर मर्दिनी : धर्मदेव सिंह

रचनाकार: धर्मदेव सिंह

हे असुर मर्दिनी!

हे असुर मर्दिनी
भूलोक रक्षार्थ
देवलोक सा
फिर करो असुर मर्दन तुम।

असुरों के अत्याचार से
आज भूलोक में भी
सुरलोक सा
मचा है त्राहिमाम
जन जन के संकट में हैं प्राण
तुम्हारे सिवा
कोई नहीं दिख रहा रक्षार्थ।

जैसे देवों का स्वीकार कर अर्ज
असुरों के संहारार्थ
उतरी थी रण में तुम
वैसे जगत की भी
पूजा अर्चना स्वीकार कर
असुर संग संग्राम कर
फिर करो असुर मर्दन तुम।

चहुँओर बहा रहे ये रूधिर
चहुँओर गिरा रहे
काट काटकर तरु सम लाश
इनके अत्याचार से
जन जन कर रहा त्राहि त्राहि
अतः हे असुर मर्दनी
फिर करो असुर मर्दन तुम।

Related posts

मोस्टमानू में स्थित मोष्टा देवता मंदिर परिसर में आयोजित 6 दिवसीय मोस्टमानू मेला एवं विकास प्रदर्शनी- 2023 के दूसरे दिवस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया मंत्री रेखा आर्या ने।

rktvnews

एक शानदार हड़ताल के असर में निहित संदेश और सबक।

rktvnews

भोजपुर:उपजाऊ जमीन पर औधोगिकरण के बिरोध में किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन , जमकर लगाए सरकार बिरोधी नारे।

rktvnews

छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी में 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन।

rktvnews

गिरीडीह:संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश मीणा ने बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत चमरखों में संचालित आदि कर्मयोगी सेंटर का निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

क्रिकेट ने भारत और गुयाना के बीच आत्‍मीयता स्‍थापित की है और हमारे सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत बनाया है: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment