RK TV News
खबरें
Breaking Newsउपलब्धि

मध्यप्रदेश को दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रथम पुरूस्कार।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 17 जनवरी।सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह से मंत्रालय में नि:शक्तजन आयुक्त संदीप रजक ने मुलाकात की। मंत्री श्री कुशवाह को श्री रजक ने मध्यप्रदेश में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा मध्यप्रदेश को वर्ष 2023 के लिए प्रदान किये गये प्रथम पुरूस्कार की प्रति भेंट की।
मंत्री श्री कुशवाह ने प्रदेश में दिव्यांगजन के लिए बेहतर वातावरण निर्माण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज के अभिन्न अंग है। इन्हें बेहतर वातावरण और अवसर प्रदान करना शासन और समाज दोनों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएं। साथ ही दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों में गति लायें।

Related posts

भोजपुर:ट्रेड यूनियनों एवं किसान मोर्चा का संयुक्त देश व्यापी धरना प्रदर्शन।

rktvnews

चतरा:सदर अस्पताल चतरा में पलाश आजीविका दीदी कैफे का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी ने नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:फ्लाइंग आफिसर बनकर शास्वत सिंह ने जिले का नाम रोशन किया।

rktvnews

भोजपुर:सेमरा भातू चकिया दूध उत्पादक सहयोग समिति द्वारा आयोजित होली मिलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए रघुपति यादव।

rktvnews

देवघर:होली का त्यौहार आपसी प्रेम भाईचारें के साथ मनायें : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

Leave a Comment