RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:होली का त्यौहार आपसी प्रेम भाईचारें के साथ मनायें : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

उपायुक्त ने विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)03 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि रंगों का यह त्यौहार समाज में सदभाव और भाईचारे की भावना प्रबल करता है। रंगों का त्यौहार होली सामाजिक सौहार्द्र का पर्व है। यह त्यौहार हमें एकता, सदभावना और भाईचारें का संदेश देता है। आगे उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार पर तनावमुक्त होली खेलें। होली के शुभ अवसर पर सभी के जीवन में खुशी, उत्साह और शांति-समृद्धि का संचार हो। इसके अलावे उपायुक्त ने जिलावासियों से अनुरोध किया कि होली के त्योहार को उमंग के साथ मनाएं और ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें। आगे उपायुक्त ने अश्लील गायन व अभद्र व्यवहार के साथ किसी के उपर जबरदस्ती रंगों का प्रयोग न करने की अपील की है। साथ ही पर्व के दौरान मादक द्रवों का सेवन न करने के साथ तेज गति, लापरवाही, ट्रिपलिंग व बिना हेलमेट के वाहन न चलाने की बात कही है।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व थाना प्रभारियों को होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, गश्ती दलों को सक्रिय रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिनियुक्ति स्थलों पर समय पर उपस्थित रहकर सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। आगे उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या विधि-व्यवस्था भंग करने के प्रयास को गंभीरता से लिया जायेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश:स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जयपुर:मतदाताओं को घर-घर जाकर किया जा रहा वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण, ताकि शत प्रतिशत मतदान किया जा सके सुनिश्चित।

rktvnews

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने ली शपथ।

rktvnews

आखिर लोग वोट देने क्यों नहीं निकल रहे?

rktvnews

पटना:बाढ़ से एक भी जान नहीं जाने देने का संकल्प: पूर्व चेतावनी प्रणाली होगी और अधिक सशक्त।

rktvnews

भोजपुर: डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment