RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सेमरा भातू चकिया दूध उत्पादक सहयोग समिति द्वारा आयोजित होली मिलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए रघुपति यादव।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 मार्च। आज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सेमरा भांतू चकिया दूध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव शामिल हुए।

समिति द्वारा कार्यकर्म में सम्मान स्वरूप फूल मालाओं से लदे रघुपति यादव।

इस अवसर पर आयोजकों द्वारा रघुपति यादव का अंगवस्त्र और फूल मालाओं से स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में रघुपति यादव ने सभी लोगों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को अंग वस्त्र दे उनका सम्मान करते रघुपति यादव।

कार्यक्रम में शामिल करीब 200 किसानों को बीच अबीर गुलाल के साथ पारंपरिक रूप से होली मनाते हुए अंग वस्त्र वितरण मुख्य अतिथि रघुपति यादव के कर कमलों द्वारा किया गया! रघुपति यादव ने समिति के संचालक प्रयाग राय सहित बीएमसी संचालक सरोज सिंह, लालमोहर राय, रूट सुपरवाइजर राम लायक सिंह, रामनिवास राय, भिखारी राय, राम भगवान राय, अरुण राय, गाजू पांडे, धीरज पांडे, नवल सिंह, दीपू कुमार, कन्हैया राय, सोपान राय, मनोज राय, भोला राय सहित अन्य सदस्यों के प्रति अपने आभार प्रकट करते हुए होली की शुभकामनाए प्रेषित की साथ ही उन्होंने समिति की उन्नति की कामना की ताकि किसान खुशहाल रहे सकें।
रघुपति यादव के साथ उनके सहयोगियों में मुख्य रूप से मनोज पाण्डेय, मनोज यादव, चंगनी यादव,मदन यादव, रविन्द्र कुमार शामिल रहे।

Related posts

केन्द्र ने छह देशों बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99,150 एमटी प्याज के निर्यात की अनुमति दी।

rktvnews

भोजपुर:ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा पूर्ण सफल : डा शशि कुमार सिंह

rktvnews

40 हजार से अधिक अमृत सरोवर राष्ट्र को समर्पित – केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित।

rktvnews

क्या कोई चार्ट-टॉपिंग हिट बन रही है ? सचिन-जिगर और आतिफ असलम ने सहयोग का दिया संकेत।

rktvnews

Leave a Comment