RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा 03 बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

दरभंगा/बिहार 11 जनवरी। श्रम अधीक्षक, दरभंगा राकेश रंजन द्वारा बताया गया कि बेनीपुर-सह-प्रभारी अलीनगर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी किशोर कुमार झा के नेतृत्व में बेनीपुर अनुमण्डल क्षेत्र अन्तर्गत अलीनगर प्रखंड के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम द्वारा बुधवार को सघन जाँच अभियान चलाया गया।
सघन जाँच अभियान के दौरान धावा दल की टीम द्वारा *मनोज मोटर गैराज स्टाईल चौक, अदलोआम अलीनगर से 02 बाल श्रमिक तथा पकड़ी चौक अलीनगर के माजिद मोटरसाइकिल वर्कशॉप से 01 बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया।
श्रम अधीक्षक द्वारा बताया गया कि विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, दरभंगा के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है एवं बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि धावा दल की टीम द्वारा लोहिया चौक से अलीनगर प्रखण्ड स्थित सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जाँच किया गया तथा सभी नियोजकों से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने हेतु एक शपथ पत्र भरवाया गया।
उल्लेखनीय है कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह में दरभंगा शहर के साथ-साथ सभी अनुमण्डल एवं प्रखण्ड मुख्यालयों में सघन जाँच अभियान संचालित करती है तथा बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाती है।
उन्होंने कहा कि बुधवार की धावा दल टीम के सदस्य के रूप में बेनीपुर एवं सिंहवाड़ा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ प्रयास संस्था से नारद मंडल कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमुदार, तहसीन आलम, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अजय कुमार एवं अन्य शामिल थे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति में लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं प्रभावती देवी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा ने मस्कुलर डिस्ट्राफी बीमारी से पीड़ित‍ बच्चों से से किया संवाद।

rktvnews

08 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दूरसंचार विभाग और सेबी ने वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

घंटा घर के जीणोद्धार के लिए 27 अगस्त को हिन्दू जागरण मंच कराएगी भव्य महाआरती।

rktvnews

भारत – नेपाल मैत्री सम्बन्धो के सेमिनार में कई जगह सम्मानित हुए डॉ० आदित्य कुमार अंशु

rktvnews

Leave a Comment