RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पटना:मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति में लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं प्रभावती देवी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 11अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर महिला चरखा समिति (प्रभा – जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय) कदम कुआँ जाकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला चरखा समिति (प्रभा-जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय) स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के शयन कक्ष, सभा कक्ष, प्रभावती स्मृति कक्ष सहित पूरे परिसर का मुआयना किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विजिटर बुक में भी अपना संदेश लिखा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धर्मपत्नी पूज्या प्रभावती देवी की मूर्ति का अनावरण किया और माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और चरखा भी चलाया।
उसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला चरखा समिति उत्पादन सह प्रशिक्षण केंद्र के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। महिला चरखा समिति के उत्पादन सह प्रशिक्षण केंद्र के नवनिर्मित भवन के भूतल पर फूड प्रोसेसिंग कार्यशाला, प्रथम तल पर खादी वस्त्र निर्माण कार्यशाला तथा द्वितीय तल पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के लिए हॉस्टल का प्रावधान किया गया है। यहाँ फूड प्रोसेसिंग से संबंधित विभिन्न प्रकार की कुल 20 मशीनों तथा खादी वस्त्र निर्माण हेतु कुल 18 तरह के चरखे इत्यादि उपकरणों का अधिष्ठापन किया गया है। जहाँ एक तरफ महिलाओं को व्यवस्थित ढंग से प्रशिक्षण की सुविधायें प्राप्त होंगी वहीं दूसरी तरफ प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं उत्पादन की गतिविधियों के माध्यम से अपनी जीविका के लिए उत्पादन कार्य भी कर सकती हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भवन की छत पर सोलर प्लेट भी लगवायें।
इस दौरान उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, महिला चरखा समिति की अध्यक्ष डॉ तारा सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, उद्योग विभाग के निदेशक पंकज दीक्षित, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित संग्रहालय के अन्य सहयोगी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:सोन दियारा क्षेत्र का खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव ने डीएम, एसपी एवं अन्य पदाधिकारीयों संग किया स्थलीय निरीक्षण,लिए कई निर्णय।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

गढ़वा:कड़ाके की ठंड में दिव्यांगजनों के लिए जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने थैलेसीमिया से निपटने के लिए समय पर पता लगाने और रोकथाम के महत्व पर जोर दिया।

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखा कर मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

Leave a Comment