डुमराँव/बक्सर 10 जनवरी।डी. के. कॉलेज, डुमराँव के प्रांगण में वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय(आरा) के सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. विनोद ने कहा कि हम पर्यावरण पर पूरी तरह निर्भर हैं यदि पर्यवरण नहीं हो तो हमारा कोई अस्तित्व नहीं हैं। इसके लिए हमें कोई निश्चयवादी भूगोल का पोषक समझे तो भी हमें कोई फ़र्क नहीं पड़ता।मैं अपने जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण से बड़ा कोई पूण्य का कार्य नहीं समझता हूँ। फलदायी वृक्ष उसमें सर्वोत्तम है इसलिए फलदायी वृक्ष लगाने का हर बार प्रयास करता हूँ और एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है। ज्ञातव्य हो कि अपने 52वें जन्म दिवस के अवसर पर डॉ. विनोद ने एक फलदेने वाला पौधा लगाया। डॉ. विनोद के मित्र डॉ. रवि रंजन पाण्डेय ने बताया कि डॉ. विनोद पर्यावरण के सच्चे प्रहरी हैं वे अपने जीवन के ख़ास अवसर विवाह, जन्म दिन,व्रत त्योहार सभी अवसरों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम रखते हैं। लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना, पौधों का संरक्षण, जानवरों के प्रति लगाव इनके दैनिक जीवन का अंग है।

इस अवसर पर डॉ. अरविंद कुमार सिंह(पूर्व प्राचार्य),डॉ. राजु मोची, डॉ. उषा रानी, डॉ. सरोज राम, डॉ. रमेंद्र कुमार सिंह, डॉ. रवि रंजन पाण्डेय, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. राधिका रमण सिंह, डॉ. रमेश कुमार यादव, डॉ. पूनम मौर्या, डॉ. वीरेन्द्र यादव, डॉ. रामसुभग सिंह, डॉ. अब्दुल कैश,डॉ. उमेश प्रसाद,डॉ.हरेराम सिंह, डॉ. जोत्सना, डॉ. सन्ध्या कुमारी,डॉ.रागिनीअखिलेश्वर सभी लोगों उपस्थित रहे तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में अजित कुमार सिंह, अर्चना सिन्हा, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश्वर, अभिमन्यु सिंह, संजय कुमार सिंह, विकास रंजन सिंह, आशीष ओझा, राहुल कुमार,गोपाल माली, नथुनी प्रसाद, रामशंकर राय, लक्ष्मण सिंह, नेपाली राम, धर्मेन्द्र पाण्डे सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहे।
