RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

बेतिया:सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण :जिलाधिकारी

बेतिया/ बिहार 10 जनवरी।आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के निमित आज नगर निगम बेतिया के सभागार में जिले के 292 सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिन 10, 11 एवं 12 जनवरी को दो बैचों में संचालित किया जायेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सेक्टर पदाधिकारियों की महती भूमिका और जिम्मेदारी है। निर्वाचन का कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। जिले के सभी सेक्टर पदाधिकारियों को तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। सभी सेक्टर पदाधिकारियों अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर तरीके से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन सेक्टर पदाधिकारी करेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी-दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों को संपादित करना है। निर्वाचन कार्य में छोटी सी भी चूक नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखना है।
प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर पदाधिकारियों को चुनाव पूर्व, मतदान की पूर्व संध्या एवं मतदान के दिन किन-किन बातों का ध्यान रखना है, विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। इसके साथ ही चुनाव प्रबंधन, कानून-व्यवस्था एवं शिकायत प्रबंधन, आदर्श आचार संहिता, चुनाव व्यय की निगरानी, मतदान प्रक्रिया, ईवीएम-वीवी पैट की कार्यप्रणाली, समन्वय, स्वीप सहित चुनाव के अन्य महत्वपूर्ण पहलूओं से सेक्टर पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लालबहादुर राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

शिक्षक संघ मांगों के लिए जगदीशपुर विधायक लोहिया के साथ जिलाधिकारी से मिला।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में स्वच्छता रैली सह जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:एसआईएस बेलचंपा में पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑल इंडिया विंटर कराटे कैंप का किया गया शुभारम्भ।

rktvnews

बजट में युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपए का कोष स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव!खेलों में हमारे युवाओं द्वारा नई ऊंचाईयों को छूने से देश गौरवान्वित: केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री

rktvnews

भारत के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को कोलंबिया में वृक्षारोपण अभियान के साथ वैश्विक गति मिली।

rktvnews

नारनौल:हरियाणा स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने पदक जीत ,किया जिले का नाम रोशन।

rktvnews

Leave a Comment