RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

प्रधानमंत्री के आह्वान पर बड़हरा विधायक द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

आरा/भोजपुर 15 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश मे 14 जनवरी से 21जनवरी तक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है। उसी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा जिले के मंदिरो और सार्वजनिक स्थलो पर सफाई अभियान चल रहा है।
सोमवार को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे सलेमपुर मंडल के पीपरा मे महामाया मंदिर परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाया गया।स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनता द्वारा मंदिर परिसर को सफाई किया गया। उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम 500 वर्षो बाद अपने जन्मस्थान अयोध्या मे 22 जनवरी को विराजमान होंगे। उनके आने की खुशी मे पूरे देश मे उल्लास और उमंग का पर्व मनाया जा रहा है। उनके आने के पहले चारो तरफ वातावरण स्वस्थ और साफ होना चाहिए।इसलिए प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।सभी मंदिरों के सफाई मे कार्यकताओं और आम जनमानस का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम मे जिला प्रवक्ता धीरज सिंह,
सलेमपुर मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी, सत्येंद्र सिंह, अरविंद सिंह , प्रमोद तिवारी, संजय तिवारी,मुटुर सिंह, अमन यादव, मोहित जी, देवानंद जी, रोशन, हरी भजन यादव, बृजेश सिंह, बडक सिंह, सरवन सिंह, कौशल सिंह, सोनु,रजीव तिवारी , रविश सिंह, अंन्दन सिंह, विकास सिंह, रिशु सिंह,निसंत सिंह, शशि सिंह, पवन सिंह, महावीर पासवान और प्रमुख लोग शामिल हुए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 26 जनवरी 25

rktvnews

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जीने की राह सीखें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 दिसंबर 25

rktvnews

भारतीय नौसेना महासागर नौकायन दौड़ 2023

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए किये श्रद्धासुमन अर्पित।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर स्मारक पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें सैनिकों के व्यक्तिगत अनुभव संकलित हैं।

rktvnews

Leave a Comment