RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026: प्रचार रथ रवाना, वाटर स्पोर्ट्स, 500 ड्रोन शो और सांस्कृतिक संध्या होंगे मुख्य आकर्षण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)11 फरवरी।19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। महोत्सव के प्रचार-प्रसार को लेकर आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजनों को महोत्सव की तिथियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को विशेष रूप से आकर्षक एवं बहुआयामी स्वरूप दिया गया है। 19 एवं 20 फरवरी को इटखोरी स्थित बक्सा डैम में आमजनों के लिए निःशुल्क विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि प्रतिभागियों एवं दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इसी क्रम में 19 एवं 20 फरवरी को लक्षणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में रोमांचक पैरा-ग्लाइडिंग की भी व्यवस्था की गई है, जो युवाओं एवं पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। लोक नृत्य, लोकगीत, पारंपरिक एवं आधुनिक कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की जाएगी।
21 फरवरी को माँ भद्रकाली मंदिर स्थित महाने नदी के तट पर भव्य संध्या आरती (गंगा आरती) का आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संगम का अद्भुत अवसर होगा।
इसके अतिरिक्त महोत्सव में 500 ड्रोन के माध्यम से भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा, जो आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक प्रस्तुति का अनूठा संगम होगा। यह ड्रोन शो आकाश में आकर्षक आकृतियों एवं संदेशों के माध्यम से दर्शकों को रोमांचित करेगा और महोत्सव की शोभा को और बढ़ाएगा।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार इस ऐतिहासिक महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं तथा इसे सफल बनाने में सहयोग करें।
उक्त मौके पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी कैलाश राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

विश्व ऊर्जा कांग्रेस 2024: इरेडा के सीएमडी ने नवीन और उभरती नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए नवोन्वेषी वित्तपोषण समाधानों की आवश्यकता पर बल दिया।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27 ने विनिर्माण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए खेलों से संबंधित एक समर्पित पहल का प्रस्‍ताव किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले के वरीय अधिकारियों ने डिफाल्टर पैक्स का किया भौतिक सत्यापन।

rktvnews

भोजपुर:सबका साथ सबका अधिकार न्याय एवं विकास के दिशा में हमारा प्रयास विषयक संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : बाढ के मद्देनज़र अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित।

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत की बैठक आयोजित ।

rktvnews

Leave a Comment