आरा /भोजपुर 05 जनवरी।जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में 09 मार्च को पूर्वाह्न 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय आरा भोजपुर के न्यायालय परिसर में वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमा पूर्व एवं लंबित शमनीय(कंपाउंडेबल) वाद के अंतर्गत आपराधिक वाद, एनआईएक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बी.एस.एन.एल., ग्राम कचहरी में लंबित इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर किया जाएगा वहीं 09 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठावें। उन्होंने इच्छुक पक्षकार एवं विद्वान अधिवक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने अधिक से अधिक शमनीय वादों के निष्पादन के लिए संबंधित न्यायालय, संबंधित पंचायत के ग्राम कचहरी से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर से संपर्क कर सकते हैं इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, आरा के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है उन्होंने कहा कि विशेष जानकारी के लिए फोन नंबर 06182- 222555 पर विधिक सहायता से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।

next post
