पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 2 अक्टूबर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेत्री एवं समाजसेवी थीं। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव की महिला थीं। उन्होंने बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री स्व परवीन अमानुल्लाह के पति सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अफजल अमानुल्लाह एवं अफजल अमानुल्लाह के छोटे भाई सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।
पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करें और उनके परिवार वालों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।
