RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

साहित्य में विधा से ज़्यादा विषय वस्तु का सम्यक् निर्वहन ज़रूरी: डॉ. अशोक भाटिया

भोपाल /मध्यप्रदेश 04 जनवरी।साहित्य में विधा से अधिक विषय वस्तु का निर्वहन ज़रूरी है ,रचनाकार को जैसी ज़रूरत है वैसे विषय का चयन करे।लघुकथा लेखन से उपन्यास लेखन तक का सफ़र किसी लेखक की महत्वपूर्ण यात्रा है।यह उद्ग़ार हैं वरिष्ठ साहित्यकार और समालोचक डॉ .अशोक भाटिया के जो लघुकथा शोध केंद्र समिति द्वारा आयोजित पुस्तक पखवाड़े के तृतीय सत्र में सुपरिचित रचनाकार डॉ.उपमा शर्मा के ‘कैक्टस व अन्य लघुकथाएँ ‘( लघुकथा संग्रह) एवम् ‘अनहद’ (उपन्यास) पर आयोजित ऑन-लाइन गोष्ठी में बोल रहे थे।
इन कृतियों पर चर्चा करते हुए सर्वप्रथम उपन्यास ‘अनहद’ के बारे में युवा रचनाकार डॉ.शबनम सुल्ताना ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उपन्यास में सुख है दुःख है मिलन का आनंद है विरह की वेदना है।अनहद यानी सीमा से परे प्रेम की अनुभूति बिना शर्त , पाठक को अंत तक बांधे रहने वाला शिल्प उपन्यास को पठनीय बनाता है।
वहीं दूसरे लघुकथा संग्रह पर चर्चा करते हुए समीक्षक डॉ. वर्षा ढोबले ने कहा की -‘ यह लघुकथाएँ नारी मन की अनुभूतियों का जीवंत चित्रण करती हैं , इन लघुकथाओं में हमारे आसपास का समाज और उसमें मौजूद विसंगतियाँ हैं। उन्होंने कुछ लघुकथाओं के कथ्य को लेकर अपनी असहमति भी दर्ज करवाई और कहा कि इन लघुकथाओं को मैंने एक पाठक ,एक लेखक और एक समीक्षक के रूप में पढ़कर अपनी राय दी है , और हर रचनाकार की अपनी दृष्टि और सृष्टि होती है यह ज़रूरी नहीं कि वह समीक्षक से पूरी तरह सहमत हो।
इस अवसर पर लघुकथा शोध केंद्र की निदेशक कांता राय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आयोजन के संदर्भ में अपनी बात रखी।कार्यक्रम का सफल संचालन मुज़फ़्फ़र इक़बाल सिद्दीक़ी ने किया। कार्यक्रम के अंत में रचनाकार डा.उपमा शर्मा ने सभी उपस्थितजनों का आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी पाठक और लेखक मौजूद थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री देहरादून में ITBP उत्तरी सीमांत मुख्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रेजिंग डे’ कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे अपना दल (एस) प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल।

rktvnews

चतरा:स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान का भव्य शुभारंभ उपायुक्त कीर्तिश्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ।

rktvnews

नारनौल:राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी ने खोली पशुपालकों व किसानों की किस्मत,किसी के नाम निकली मोटरसाइकिल तो किसी के नाम स्कूटी।

rktvnews

निगम द्वारा बरसात पूर्व किए जा रहे नाले उड़ाही कार्य का महापौर इंदू देवी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

दुमका:अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment