RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

निगम द्वारा बरसात पूर्व किए जा रहे नाले उड़ाही कार्य का महापौर इंदू देवी ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,27 अप्रैल।आरा महापौर इंदू देवी ने शहर के शीश महल चौक से सभी आऊट फाॅल सहित सभी नालों का व्यापक ऊड़ाही का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर इंदू देवी ने कहा की आरा नगर निगम में पूर्व के दिनों में जल जमाव से लोगों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था ,जनजीवन प्रभावित होता था और लोग नारकीय जीवन जीने पर मजबूर थें।ऐसे में इस साल बरसात से पूर्व सारे नाले की सफाई का शुभारंभ लगभग दो हफ्ते से किया गया हैं।जिसमें सौ सफाईकर्मी को अलग से इस अभियान में लगाया गया हैं जो दस लोगों की टीम के साथ दस टीमों में विभक्त हैं।
इसका लगातार निरीक्षण किया जाएगा
ताकि सफाई में किसी प्रकार की लपारवाही न हों और बरसात से पूर्व समुचित सफाई हो सकें
जिससे नगर में जलजमाव से लोगों को मुक्ति मिले और लोग मानसुन का आनंद लें।
आज इस ऊड़ाही अभियान का कार्य विभिन्न वार्ड में किया गया साथ ही महापौर ने उन लोगों से आग्रह करतें हुए कहा की जो नाले पर अतिक्रमण किये हैं जिससे नाले ऊड़ाही में बहुत कठीनाई का सामना करना पड़ रहा हैं अतिक्रमण से सहीं ढंग से ऊडाही नहीं हो सकती है।
अगर लोग इस अभियान में निगम को सहयोग नहीं करेगें तो वैसे अतिक्रमण कारियों पर विधि संमत कार्यवाही की जाएगीं।महापौर ने निरक्षण के दौरान सब्जी गोला सिंडिकेट , पकड़ी ,जैन कालेज सहित अन्य स्थानों पर सफाईकर्मी व जमादार से जानकारी ली व स्थानीय लोगों से मिलकर सुझाव लिया।

Related posts

देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’ प्रत्‍येक घर तक आयुर्वेद को पहुंचाता है, लोगों को अपनी अनूठी प्रकृति को समझने और व्यक्तिगत, निवारक स्वास्थ्य प्रचलनों को अपनाने का अवसर प्रदान करता है: केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों से उनकी उपज खरीदी जा रही है न्यूनतम समर्थन मूल्य पर।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्र हित में निर्णय लेने की क्षमता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में : राजेश्वर पासवान

rktvnews

पटना: बिहार के डीजीपी से भूटान के कांसुल जनरल ने की शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर : श्रम संसाधन मंत्री व भोजपुर के प्रभारी मंत्री ने पदाधिकारियों संग लिया शाहपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा।

rktvnews

Leave a Comment