RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)15 सितंबर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन एवं उसके परिवहन की रोकथाम पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन व परिवहन पर सख्ती आवश्यक है। सभी अंचल अधिकारी नियमित रूप से वाहन जांच करें और अवैध परिवहन करते पकड़े गए वाहनों पर नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि खनिज परिवहन उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार ही हो तथा ट्रामपॉलिन का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। बिना ढके (खुले) वाहन किसी भी स्थिति में न चलें।
क्रशर यूनिटों के संचालन को लेकर उपायुक्त ने कहा कि सभी क्रशर निर्धारित नियमों एवं शर्तों के साथ ही संचालित हों। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण एवं विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से कार्यरत क्रशरों को चिन्हित करने तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा सड़क का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। इसमें ब्लाइंड स्पॉट्स की पहचान, आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था, गड्ढों की मरम्मत और अन्य आवश्यक सुधारात्मक कदमों का उल्लेख हो।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध खनन की रोकथाम और सड़क सुरक्षा दोनों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर ले रहा है। इसके लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है ताकि जिले में खनिज संसाधनों का संरक्षण हो सके और साथ ही आमजन की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो।

Related posts

वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की मां के निधन पर शोक व्यक्त।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा – हमारी संस्कृति ही हमारा आधार है।

rktvnews

चतरा:28 नवंबर को 10 प्रखण्ड के पंचायतों में रोस्टर अनुसार आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने गया जिला को दी 1437 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 1714 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के आरा आगमन पर भाजपा की पूर्ण तैयारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय आपदा रोधी अवसंरचना सम्मेलन 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment