RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री देहरादून में ITBP उत्तरी सीमांत मुख्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रेजिंग डे’ कार्यक्रम में हुए शामिल।

देहरादून (उत्तराखंड) 05 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ITBP कैंपस सीमाद्वार, देहरादून में ITBP उत्तरी सीमांत मुख्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रेजिंग डे’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ITBP जवानों के साथ रात्रिभोज किया। साथ ही बड़ी संख्या में मौजूद जवानों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने ITBP बैंड के जवानों को उपहार देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने ITBP के शहीद जवानों के परिजनों एवं सैनिकों एवं सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले ITBP के जवानों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ITBP पिछले कई दशकों से देश की सेवा में हमेशा तत्पर है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी आईटीबीपी के जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।विपरीत परिस्थिति में सीमाओं पर चौकस रहने के लिए अनुशासन और वीरता की भावना अहम होती है। उन्होंने कहा कि शीतकाल में कपाट बंद होने के बाद केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आईटीबीपी के सशक्त और जिम्मेदार हाथों में होती है। चुनौतीपूर्ण माहौल में भी आईटीबीपी के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर आईजी संजय गुंज्याल, आईजी पी.एस डंगवाल, डीआईजी मन्नू महाराज, कमांडेंट पीयूष पुष्कर एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

देवघर:सदर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सौगात: उपायुक्त ने किया डिजिटल एक्स-रे और कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन।

rktvnews

कैबिनेट ने वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकसित करने को मंजूरी दी।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेली का पर्व!कर्मचारियों ने लगाई गेड़ी दौड़।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए सरकार द्वारा किए गए कार्यों के कारण आम जन उत्साहित ,संदेश विधानसभा तैयारी बैठक में बोले एमएलसी राधाचरण साह।

rktvnews

9 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक चलने वाले “मेरी माटी मेरा देश” अभियान का हुआ शुभारंभ!जिले में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक देशप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment