RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बक्सर पुलिस ने चोरी के स्कॉर्पियो व मोटरसाइकिल के साथ पांच को किया गिरफ्तार।

बक्सर/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 4 जनवरी। पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराॅव के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो को पकङा और उस पर सवार श्याम कुमार मिश्रा एवं कन्हैया यादव से वाहन के बारे में पूछताछ किया। पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अरविंद यादव उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि उक्त चोरी की स्कॉर्पियो को श्याम कुमार मिश्रा, कन्हैया यादव एवं बिट्टू पांडे द्वारा शराब के अवैध कारोबार के लिए खरीदा गया था। श्याम कुमार मिश्रा कन्हैया यादव और अरविंद यादव उर्फ छोटू के बयान के आधार पर पुलिस टीम ने जयप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया जिसके द्वारा वाहन का फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाया गया था। इस संबंध में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो, एक लैपटॉप, एक मोबाइल और तीन डुप्लीकेट आरसी कार्ड बरामद कर जप्त कर लिया। साथ ही पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चोरी की बाइक की बरामद

बक्सर जिले के सिकरौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बैकुंठपुर गाँव के धर्मेंद्र पासवान के घर छापामारी कर एक चोरी का अपाची मोटरसाइकिल बरामद किया और धर्मेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया। धर्मेंद्र पासवान ने चोरी की उक्त अपाची मोटरसाइकिल को खरीदने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उक्त अपाची मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया और धर्मेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक बक्सर के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर मिली।
उक्त आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक बक्सर के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर मिली।

Related posts

दरभंगा:आँगनवाड़ी सेविकाओं 10 लाभुकों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव बरोदिया नोनागिर के पीड़ित परिवार से मिले।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 मार्च 24

rktvnews

तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा हरिशंकर दुबे की कृति “श्रीकृष्णलीलामृतम् ” लोकार्पित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में निवृतमान लोकसभा अध्यक्ष और रक्षा मंत्री से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) साशी निकाय की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment