RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर और विधायक ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों का निरीक्षण।

हनुमानगढ़/राजस्थान 04 जनवरी। नैनो फर्टिलाइजर के उपयोग से ना केवल रसायनों का उपयोग कम होगा बल्कि उत्पादकता भी बढ़ेगी। उज्ज्वला योजना के माध्यम से 450 रुपए में गैंस सिलेंडर, पीएम किसान योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता, आयुष्मान भारत के तहत निशुल्क चिकित्सकीय लाभ से आमजन लाभान्वित हो रहा है। भादरा विधायक संजीव बैनीवाल गुरुवार को महराना ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर को संबोधित कर रहे थे। जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार भी अलसुबह नोहर के दिपलाना ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में निरीक्षण करने पहुंची। विधायक के साथ ही जिला कलेक्टर ने भादरा के महराना में आयोजित शिविर का भी निरीक्षण किया।
नोहर के दिपलाना कैंप में पारंपरिक तरीके से वो भारत देश है मेरा पर प्रस्तुतियां देते हुए प्रचार रथ का स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने गोद भराई की रस्म में भी हिस्सा लिया तथा लाभान्वितों को अभिनंदन पत्र वितरित किए। शिविर में खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जिला कलैक्टर और विधायक की उपस्थिति में नैनो फर्टिलाइजर का छिड़काव करते हुए ड्रोन का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने सभी विभागों द्वारा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने कि प्रगति के बारे में पूछा। जिला कलेक्टर ने मौके पर सभी संबंधित अधिकारियों को कैंप के खत्म होने के बाद भी अगर कोई किसी योजना से वंचित रह जाता है तो उसको जोड़ने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि गांव गांव तक तथा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा लाभान्वित करना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मुझे बड़ा हर्ष है कि जिले में भादरा से ही विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई थी। हमारा उद्देश्य है कि हर स्कीम में हर व्यक्ति लाभान्वित हो, प्रत्येक योजना में सौ फीसदी लाभान्वित हो। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए बताया कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है। कैंप में इसकी केवाईसी हो रही है तथा वंचितों को जोड़ा भी जा रहा है। चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा शिविरों में संपूर्ण हेल्थ चेकअप किया जा रहा है, जिसमें डायबिटीज, शुगर, बीपी इत्यादि की जांच की जा रही है तथा दवाइयां वितरित की जा रही है, आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है। प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत को टीबी मुक्त किया जाए, जिसके तहत शिविरों में टीबी की भी जांच हो रही है तथा दवाइयों और पोषण किट का वितरण किया जा रहा है।
इस दौरान दिपलाना शिविर में नोहर एडीएम चंचल वर्मा, एसडीएम सत्यनारायण सुथार, बीडीओ कुश्लेश्वर सिंह, तहसीलदार महेंद्र सिंह रत्नू, सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं महाराना ग्राम पंचायत में विधायक और जिला कलक्टर सहित भादरा एसडीएम शकुंतला चौधरी, सरपंच सुमित्रा खोथ, तहसीलदार, बीडीओ और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे ।

गुरुवार को यहां आयोजित हुए कैंप

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को जिले के 4 उपखंडों की 8 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन हुआ। पंचायत समिति नोहर की बडबिराना और दीपलाना, पंचायत समिति संगरिया की फतेहपुर और नगराना, पंचायत समिति हनुमानगढ की कोहला और जोड़किया, पंचायत समिति भादरा की बिरान और महराना ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन हुआ ।

शुक्रवार को यहां आयोजित होंगे कैंप, रावतसर ब्लॉक में शुरू होंगे कैंप

शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के 4 उपखंडों की 7 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी। रावतसर ब्लॉक में शुक्रवार से शिविरों का आयोजन शुरू होगा। पंचायत समिति भादरा की सहूवाला और जनाना, पंचायत समिति नोहर की चकसरदारपुरा और दलपतपुरा, पंचायत समिति रावतसर की 22 एजी और 10 केडब्ल्रूूडी, पंचायत समिति संगरिया की रतनपुरा ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा ।

Related posts

रायपुर : ‘छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023‘ :पहले चरण के लिए 4515 सेवा मतदाताओं को जारी हुआ इलेक्ट्रॉनिक डाक मतपत्र

rktvnews

आयुष्मान भवः अभियान के सफल क्रियान्वन के उद्देश्य एवं कार्य योजना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

rktvnews

झारखंड:राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:एसडीओ-एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी, गैस दुरुपयोग पर कार्रवाई तेज।

rktvnews

पहला गारन्टी कार्ड एवं 500 रूपए का सिलेण्डर प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी! 31 अगस्त तक जारी रहेगी बस किराये में शत-प्रतिशत छूट।

rktvnews

गढ़वत:मानव तस्करी, बाल मजदूरी और बाल विवाह के विरुद्ध एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment