RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

लघुकथा शोध केंद्र का आनलाइन “पुस्तक पखवाड़ा”।

वर्तमान में बढ़ रहे सामाजिक सांस्कृतिक प्रदूषण को रिफाइंड करने के लिए पुस्तकों की संजीवनी ज़रूरी-डॉ.देवेंद्र दीपक

पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र और पथ प्रदर्शक -गिरीश पंकज

भोपाल/मध्यप्रदेश 02 जनवरी।भोपाल समाज में बढ़ रहे सामाजिक सांस्कृतिक प्रदूषण को रिफ़ाइंड करने के लिए पुस्तकें एक संजीवनी की तरह हैं , समाज में पुस्तकों की प्रतिष्ठा और पुस्तकों का विस्तार ज़रूरी है।यात्रा में पुस्तक यानी पुस्तक में यात्रा यानी एक साथ दो यात्रायें।यह उद्गार हैं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ देवेंद्र दीपक के जो लघुकथा शोध केंद्र समिति भोपाल द्वारा आयोजित पुस्तक पखवाड़े के प्रथम सत्र का उद्घाटन करते हुए बोल रहे थे।
इस पुस्तक पखवाड़े में वरिष्ठ साहित्यकार राकेश शर्मा की कृति ‘स्मृतिरूपेन ‘ संस्मरण एवं दयाराम की कृति ‘ब्रह्मपुत्र से सांगपो’ एक सफ़रनामा पर चर्चा आयोजित की गई।स्मृतिरूपेन कृति पर चर्चा करते हुए डॉ अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि-‘ स्मृतियाँ जीवन का अहम हिस्सा हैं , हमें अतीत से बहुत कुछ सीखने समझने को मिलता है ,इस संस्मरण कृति से में अपने समय के महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों को समझने का अवसर मिलता है। इसी तरह समीक्षक डॉ विश्वजीत मिश्र ने ‘ब्रह्मपुत्र से सांगपो’ पर चर्चा करते हुए कहा कि ‘ यह पूर्वोत्तर की कठिन और दुर्गम यात्रा का वृतांत है। यह वहाँ की संस्कृति को निकट से जानने का एक पारिवारिक प्रयास है।
पुस्तक परिचर्चा के इस आयोजन में लेखक राकेश शर्मा और दयाराम वर्मा ने भी अपनी पुस्तकों की रचना प्रक्रिया और अनुभवों पर विस्तार से प्रकाश डाला | कार्यक्रम का सफल संचालन घनश्याम मैथिल अमृत ने किया | कार्यक्रम के अंत में गोकुल सोनी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि साहित्य चर्चा से जो नवनीत निकलता है वह विचारों में सामाजिक समरसता हेतु स्नेहक का कार्य करता है |
इस आयोजन में देश प्रदेश तथा विदेशों से पुस्तक प्रेमी पाठक उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति, शासकीय सेवक, केंद्र एवं राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष एवं सदस्य नहीं बन सकेंगे मतगणना एजेंट!भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना एजेंट नियुक्त करने को लेकर जारी किए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

10 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

11 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने बीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का दिया निर्देश।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:छात्र जदयू वीकेएसयू आरा के अध्यक्ष बनने पर बोले आजाद सिंह, छात्र हित सर्वोपरि।

rktvnews

Leave a Comment