RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

टेली-लॉ कार्यक्रम ने नई उपलब्धि हासिल की: 40 लाख लाभार्थी प्री-लिटिगेशन सलाह से सशक्त हुए

RKTV NEWS/30 मई।कानून और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग के तहत टेली-लॉ कार्यक्रम ने एक नई उपलब्धि हासिल की है क्योंकि इससे पूरे देश के 40 लाख लाभार्थी पूर्व-मुकदमेबाजी (प्री-लिटिगेशन) सलाह से सशक्त हुए हैं।
टेली-लॉ के बारे में कुछ जानकारी : पूर्व-मुकदमेबाजी चरण में कानूनी सलाह और परामर्श प्राप्त करने के लिए वंचित तक पहुंचने का यह एक ई-इंटरफ़ेस तंत्र है। यह पंचायत स्तर पर स्थित सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) में उपलब्ध वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग/टेलीफोनिक सुविधाओं के माध्यम से पैनल अधिवक्ताओं के साथ कानूनी सहायता चाहने वाले जरूरतमंदों और वंचितों को परस्पर जोड़ता है। वर्ष 2017 में शुरू की गई टेली-लॉ सेवा टेली-लॉ मोबाइल ऐप (एंड्रॉइड और 10एस पर उपलब्ध) के माध्यम से अब सीधे प्रयुक्त की जा सकती है।

Related posts

राज्यपाल से लेफ्टि. जनरल राजू की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर: जदयू के एमएलसी राधाचरण साह को मिली नियमित जमानत।

rktvnews

भोजपुर:खेत जोतने को लेकर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

बागपत:शासन से नामित जनपद नोडल अधिकारी एवं आयुष विभाग के प्रमुख सचिव ने सीएचसी खेकड़ा का किया व्यापक निरीक्षण।

rktvnews

शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता: मोहन मरकाम

rktvnews

रामाधार शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment