RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

भारत 48वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेगा और देश की सृजनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करेगा।

नई दिल्ली/06 सितंबर।इस वर्ष मई में 76वें कान फिल्म महोत्सव में अपनी सफल भागीदारी के बाद भारत ने अपनी फिल्में 7 सितंबर, 2023 से शुरू हो रहे 48वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में ले जाने की तैयारी कर ली है। इस वर्ष, भारत को प्रतिभा, विषय-वस्तु और मनोरंजन के केंद्र के रूप में प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। टीआईएफएफ में भारत के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (फिल्म) और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के प्रबंध निदेशक श्री पृथुल कुमार करेंगे। एनएफडीसी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की केन्द्रीय एजेंसी है, जो टीआईएफएफ में भारत की भागीदारी का आयोजन कर रही है।
अपनी व्यापक भागीदारी योजना में, भारत देश की सृजनात्मक और साथ ही तकनीकी शक्तियों को प्रदर्शित करने के लिए कई सत्रों की मेजबानी करेगा और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों को भारत के साथ फिल्मों का निर्माण करने और भारतीय स्थानों पर फिल्म बनाने के लिए आमंत्रित करेगा। एक विशेष स्पॉटलाइट सत्र, जिसका शीर्षक है, आओ, भारत में फिल्म बनाओ, भारत की फिल्म नीतियों को प्रदर्शित करने का प्रयास करता है, देश में फिल्मांकन को आसान बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी के लिए भारत की एकल खिड़की व्यवस्था बनाई जाएगी। भारत और कनाडा की सिनेमाई उपलब्धियों के जश्न के रूप में, देश फीचर, लघु फिल्म, एनीमेशन प्रोजेक्ट, ओटीटी सामग्री और वेब प्रोजेक्ट जैसे माध्यमों में फिल्म निर्माण की संभावनाओं का पता लगाना और उन्हें बढ़ावा देना चाहते हैं। उपस्थित लोगों में एनएफडीसी, ओंटारियो क्रिएट्स, टेलीफिल्म कनाडा, भारतीय और कनाडाई निर्माता शामिल होंगे।
टीआईएफएफ में भारत की भागीदारी भारतीय मंडप के उद्घाटन के साथ शुरू होगी, जिसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद द्वारा डिजाइन किया गया है। स्पॉटलाइट सत्र के अलावा, कहानीकारों की भूमि के रूप में भारत पर एक सत्र और अंतर्राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ कई बैठकों की योजना बनाई गई है।
इस साल टीआईएफएफ के आधिकारिक चयन में छह भारतीय फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें तरसेम सिंह धंधवार द्वारा निर्देशित डियर जस्सी, निखिल नागेश भट्ट द्वारा निर्देशित किल, करण बुलानी द्वारा निर्देशित थैंक यू फॉर कमिंग, किरण राव द्वारा निर्देशित लॉस्ट लेडीज, जयंत दिगंबर सोमलकर द्वारा निर्देशित स्थल/ए मैच, आनंद पटवर्धन द्वारा वसुधैव कुटुंबकम/ विश्व एक परिवार है, शामिल हैं। सुसी गणेशन द्वारा निर्देशित फिल्म दिल है ग्रे को मार्केट सेक्शन में प्रदर्शित किया जाएगा।

Related posts

मध्यप्रदेश:पुलिस का व्यवहार और दृष्टिकोण जनता के प्रति रहे संवेदनशील – राज्यपाल

rktvnews

77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर गोविन्द उच्च विद्यालय (टाउन हॉल) गढ़वा के मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड सरकार मिथिलेश कुमार ठाकुर हुए शामिल!परेड निरीक्षण कर किया झंडोतोलन एवं राष्ट्रगान।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

37वीं नेशनल गेम्स में शशि सिंह का एथलेटिक्स में सिल्वर से आगाज़।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने आईएनएस विक्रमादित्य के शॉर्ट रिफिट और ड्राई डॉकिंग के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ ₹1207 करोड़ का अनुबंध किया।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राकेश रंजन ने पर्यटन मंत्री से की माँ महथिन माई महोत्सव को सरकारी मान्यता देने की मांग।

rktvnews

Leave a Comment