RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

तीन दिवसीय किताब कौथिग आयोजन की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक।

पिथौरागढ़ /उत्तराखंड 22 जून।आगामी 4, 5 एवं 6 जुलाई को नगर पिथौरागढ़ में प्रस्तावित तीन दिवसीय किताब कौथिग के आयोजन की तैयारियों के संबंध में एक आवश्यक बैठक विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किताब कौथिग के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने ईओ नगरपालिका पिथौरागढ़ को निर्देश दिये कि किताब कौथिग के आयोजन हेतु प्रस्तावित स्थल भाटकोट रोड पर स्थित बारात घर का स्थलीय निरीक्षण कर वाहन पार्किंग, विद्युत, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के बाबत 2 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। वहीं उन्होंने किताब कौथिक में आयोजित होने वाली छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों की प्रतिदिन की समयसारणी निर्धारित करने के निर्देश संबंधित को दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि किताब कौथिग में स्कूली छात्र छात्राओं की प्रतिभागिता समय सारणी के अनुसार सुनिश्चित की जाय ताकि अत्यधिक भीड़ जमा होने से अव्यवस्था न फैलने पाये। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिये कार्यक्रम स्थल पर आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों के स्टाल भी लगाये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।
बैठक में मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद व एसपी सेमवाल, ईओ नगरपालिका पिथौरागढ़ राजदेव जायसी आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:श्रम नियोजन प्रशिक्षण (आई टी आई) कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹2435.11 लाख की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 मार्च 24

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त संग पदाधिकारियों ने परिसदन भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को शत्-शत् नमन कर श्रद्धा सुमन किए अर्पित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के नाथद्वारा में 5500 करोड़ रुपये से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

rktvnews

Leave a Comment