RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

नितिन गडकरी ने लद्दाख में 1170.16 करोड़ रुपये की 29 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी।

नई दिल्ली/29 दिसंबर।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में राज्य राजमार्ग, प्रमुख और अन्य जिला सड़कों सहित 29 सड़क परियोजनाओं के लिए 1170.16 करोड़ रुपये के आवंटन को स्वीकृति दी है। श्री गडकरी ने एक पोस्ट में कहा कि इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सीआरआईएफ योजना के अंतर्गत 8 सेतुओं के लिए 181.71 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश और दूसरा सबसे कम जनसंख्या वाला लद्दाख इन अनुमोदित पहलों के माध्यम से अपने दूरदराज के गांवों तक बेहतर कनेक्टिविटी का साक्षी बनेगा। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि से विशेष रूप से कृषि और पर्यटन में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की आशा है, जिससे लद्दाख के समग्र ढांचागत विकास में योगदान मिलेगा।

Related posts

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता ने जनता दरबार में सुनी फरियाद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पीयूष पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

जयपुर:राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का शुभारम्भ कार्यक्रम।

rktvnews

पटना:मनरेगा में बदलाव के खिलाफ खेग्रामस का 22 दिसम्बर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

दुमका के आदिवासी कारीगरों की कला राष्ट्रपति भवन तक पहुंची।

rktvnews

“कैंपा-श्योर”पैकेज्ड वॉटर के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन।

rktvnews

Leave a Comment