RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:बिहिया क्रिकेट अकादमी ग्रीन ने आरा क्रिकेट अकादमी ए को हराया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 दिसंबर।भोजपुर जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज रविवार को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में हुआ।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आरा क्रिकेट अकादमी ए बनाम बिहिया क्रिकेट अकादमी ग्रीन के बीच शुरू हुआ |टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरा क्रिकेट अकादमी ए की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर मात्र 126 रन बनाए | अंकित यादव ने शानदार 64 रन, धीरज ने 14 रन और श्रेय ने 14 रनों का योगदान किया| बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए रौनक ने 6 ओवर में 22 रन देकर 6 विकेट हासिल किया| फरहान अली को दो विकेट एवं अर्जुन को एक विकेट मिला |126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन की टीम ने मात्र चार विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को हासिल कर लिया |बिहिया की तरफ से अर्जुन ने शानदार नाबाद 62 रन, राज चौधरी ने 11 रन और अंकित ने 12 रनों का योगदान किया |आरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रिंस एवं आकाश को दो-दो विकेट मिला |इस प्रकार बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया |आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में जिला पैनल के सूरज श्रीवास्तव एवं कुंदन राज सिंह थे, स्कोरिंग अमृतोष ने की | मैच के दौरान सीएबी के सचिव कुमार विजय की विशेष भूमिका रही |मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव ,कोषाध्यक्ष, कन्वेनर आकाश कुमार, वरुण राज ,सीनियर स्कोरर रत्नेश नंदन, बिहार पैनल के अंपायर संजीव तिवारी ,जितेंद्र यादव मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे।

Related posts

भिखारी ठाकुर मंच का सौंदर्यीकरण ऐतिहासिक पहल-पत्रकार नरेन्द्र सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 नवंबर 24

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका आम निर्वाचन में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर: चिकित्सक ने रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर को इलेक्ट्रिक डीप रेफ्रिजरेटर कॉफिन बॉक्स किया समर्पित।

rktvnews

भोजपुर:यूजीसी गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान, राजभवन मार्च का आह्वान!

rktvnews

भोजपुर:मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा मंडल कारा में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment