RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:गृह विभाग, अभियोजन निदेशालय में “महिला सुरक्षा” विषय पर तृतीय चरण प्रशिक्षण का शुभारंभ।

 

RKTV NEWS/पटना (बिहार)17 मार्च।अभियोजन निदेशालय (गृह विभाग), बिहार पटना के सभा कक्ष में अभियोजन पदाधिकारियों का BPR&D, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित “महिला सुरक्षा” विषय पर तृतीय चरण में 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अभियोजन निदेशालय द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अभियोजन निदेशालय, गृह विभाग, बिहार, पटना द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से नामित कुल 25 (पच्चीस) अभियोजन पदाधिकारियों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिन्हा, पूर्व महानिबंधक, पटना उच्च न्यायालय, पटना थे।
डा० रविकान्त देव, उपनिदेशक, अभियोजन निदेशालय, बिहार द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता किया गया। उनके द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागीयों का स्वागत किया गया। श्री देव द्वारा इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को अपनी कार्यशैली को सृदढ़ बनाते हुए महिला के परिप्रेक्ष्य में कार्य करने का अनुरोध किया गया ताकि महिलाओं को वर्तमान विधियों के अन्तर्गत त्वरित न्याय प्रदान कराया जा सके।
नित्यानन्द कुमार, उप निदेशक (विधि), अभियोजन निदेशालय, गृह विभाग, बिहार ने प्रतिभागियों को सबोधित किया तथा अपने संबोधन में विधि एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सीखने की प्रक्रिया सतत् चलने की बात बताई। सभी अभियोजन पदाधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिये जानेवाले प्रशिक्षण का लाभ लें एवं इसका उपयोग बिहार अभियोजन सेवा का नाम आगे बढ़ाने में करें।
मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिन्हा, पूर्व महानिबंधक, पटना उच्च न्यायालय, पढ़ना द्वारा अभियोजन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा निर्भया फंड के माध्यम से “महिला सुरक्षा” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में द्विपक्षीय संवाद होना चाहिए जिससे प्रतिभागी अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। उन्होनें यह भी कहा कि प्रत्येक अभियोजक को अनुसंधानकर्ता द्वारा समर्पित किये जाने वाले आरोप पत्र की सूक्ष्म समीक्षा की जानी चाहिए, ताकि पीड़िता का पक्ष न्यायालय में मजबूती से रखा जा सके। अपने संबोधन में उन्होंने निदेशालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को इस अवसर पर आमंत्रित किये जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।
धर्मेश कुमार, प्रभारी निदेशक, अभियोजन निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा मंचासीन अतिथियों प्रतिभागियों एवं निदेशालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम में अरविन्द कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक, राजेश कुमार, सहायक अभियोजक, रूपेश कुमार, सहायक अभियोजक, अभियोजन पदाधिकारी, अजीत कुमार, उप सचिव,रागिनी कुमारी, नेयाज अहमद, अभियोजन पदाधिकारी, रंजय कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी,आलोक कुमार, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी तथा ईशाद आलम, प्रोग्रामर एवं अभियोजन निदेशालय के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने शिलांग में उत्तर पूर्व क्षेत्र में पशुधन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए की समर्पित परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

rktvnews

पटना: साहित्यकार श्रीरंजन सूरिदेव की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ समारोह, दी गई काव्यांजलि।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा,शाहपुर प्रत्याशी के स्वजातीय वोटो में बिखराव,आरा में दिख रहा हिंदुत्व का रंग।

rktvnews

आगामी विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री चिराग पासवान होगें-लोजपा रामविलास

rktvnews

जीवन से जुड़ी रेखाएं।

rktvnews

राजस्थान:सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों का आंकड़ा 15 हजार के पार जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 2310 शिकायतें, दूसरे स्थान पर 1334 शिकायतों के साथ टोंक।

rktvnews

Leave a Comment