RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

इंडिया स्किल्स’ प्रतियोगिता में राजस्थान के प्रतिभागियों ने जीते 19 मेडल।

RKTVNEWS/जयपुर(राजस्थान )31 मई। गत दिनों दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिता ‘इंडिया स्किल्स 2023-24’ में विभिन्न श्रेणियों में राजस्थान के प्रतिभागियों ने 19 पदक जीते।
राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के सीएमडी पीसी किशन ने बताया कि ‘इंडिया स्किल्स’ के तहत राज्य स्तर पर आयोजित कौशल प्रतियोगिता के विजेता 29 प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 5 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज और 9 ‘मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ जीते। केमिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी में पिलानी के श्रेयांश शर्मा एवं वूवन फैब्रिक डिजाइन डेवलपमेंट में जोधपुर की पारुल ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इन विजेताओं को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने कौशल प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
पीसी किशन ने बताया कि सीएनसी मिलिंग में जयपुर के विपुल महेश्वरी, हेयरड्रेसिंग में नागौर की कविता शर्मा, ज्वेलरी में जयपुर के मनीष खुदिया एवं लॉजिस्टिक्स एंड फ्रेट फॉरवर्डिंग में निष्ठा चौहान ने सिल्वर मेडल जीता। इसी प्रकार ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी में चूरू जिले के लंकेश सैनी, वेब टेक्नोलॉजीज में कार्तिक प्रजापत एवं योगा में बूंदी के प्रांशु गहलोत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने बताया कि बेकरी में जयपुर की मोनिमा पुरी, क्लाउड कंप्यूटिंग में जोधपुर के दीपक गंगवानी, कुकिंग में जयपुर के जस्मीत मेहता, साइबर सिक्योरिटी में जोधपुर के कपिल इनानिया, इलेक्ट्रॉनिक्स में जोधपुर के हर्षवर्धन गहलोत, इनफॉर्मेशन नेटवर्क कैबलिंग में जयपुर के शुभम कुमावत एवं रिन्यूएबल एनर्जी में नागौर के मोहम्मद साजिद ने ‘मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ जीता।

Related posts

स्वदेशी से जोड़ने और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रत्यक्ष प्रमाण है जीविका का” बिहार सरस मेला 2023″।

rktvnews

सीतामढ़ी:मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एम सी एम सी) की बैठक !पेड न्यूज़ /फेक न्यूज़ के प्रकाशन और प्रसारण पर एमसीएमसी कमेटी की रहेगी पैनी नजर।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को इक्विटी सहायता प्रदान करने की मंजूरी दी।

rktvnews

मुख्य सचिव ने जोधपुर संभागस्तरीय समीक्षा बैठक ली, जिला कलक्टरों और विशेषाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बहुआयामी विकास और सामाजिक सरोकारों का बेहतर क्रियान्वयन दर्शाएं – मुख्य सचिव

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की! बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने हेतु किया अनुरोध।

rktvnews

भोजपुर: बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर समता सैनिक दल द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment