RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

’राजीव युवा मितान सम्मेलन’: विकास प्रदर्शनी में दिखी छत्तीसगढ़ मॉडल की झलक ।

रायपुर/छत्तीसगढ 03 सितंबर।राजीव युवा मितान सम्मेलन’ के आयोजन के अवसर पर शनिवार को नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ मॉडल की झलक दिखाई दी। विकास प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के पौने पांच साल की उपलब्धियों को फोटो और चलचित्र के माध्यम से दिखाया गया।
विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं राजीव युवा मितान क्लब, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक, हमर लैब, सुराजी गांव योजना, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, बेरोजगारी भत्ता योजना वनोपज की खरीदी को प्रमुख रूप से दर्शाया गया। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी प्रदर्शनी स्थल पर किया गया।

Related posts

प्रखंड नोडल पदाधिकारियों की बैठक।

rktvnews

मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की हुई बैठक! असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रामक खबरों को ले प्रशासन सतर्क।

rktvnews

दरभंगा:प्रमण्डलीय कार्यालय परिसर में आयुक्त ने फ़हराया तिरंगा झंडा।

rktvnews

भोजपुर:समाजसेवी सरफराज अहमद खां के नेतृत्व में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

झारखंड:चतरा:रात्रि चौपाल में गूंजा 13 नवंबर को वोट करेगा इटखोरी का स्लोगन।

rktvnews

ग्वालियर:लिखें स्लोगन, जीतें आकर्षक नकद पुरस्कार “प्रत्येक वोट जरूरी” विषय पर होगी राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता।

rktvnews

Leave a Comment