RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

“विकसित भारत संकल्प यात्रा” जन-जन के कल्याण की गारंटी: राजकुमार सिंह

बांका/बिहार (डॉ एम रहमतुल्लाह)24 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की संकल्पना के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की सिद्धि तथा जनकल्याण की दिशा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज बांका लोकसभा के अमरपुर विधानसभा के अमरपुर पूर्वी मंडल के पंचायत भवन सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश में अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके जिसमे मुख्य रूप से आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, पीएम स्वनिधि आदि जैसी प्रमुख केंद्रीय योजनाओं का लाभ देश के सभी नागरिकों को मिल सके।उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्रीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके कार्यान्वयन सही तरीके से हो सके इसको सुनिश्चित करना है।

Related posts

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रांगण में फुटाब एवं फुस्टाब के आह्वान रहा जोरदार धरना प्रदर्शन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दुमका:आम बागवानी योजना से बदली रघुवीर मंडल की जिंदगी, बंजर जमीन बनी आय का स्रोत।

rktvnews

भोजपुर: बिहार सरकार के 7 निश्चय में आर्थिक हल युवाओं के बल के तहत कुशल युवा कार्यक्रम संचालकों के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment