RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार दिवस पर विद्यार्थी परिषद द्वारा हुआ रक्तदान शिविर आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मार्च।22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर जिला इकाई एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहयोग से हैबटेक इंस्टिट्यूट पीरो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक व रेड क्रॉस के वरीय स्वयंसेवक अनुप कुमार सिंह ने किया। जिसमें कुल 25 युवा रक्त दाताओं ने अपना खून देकर ऐतिहासिक बिहार दिवस को यादगार बनाया।
अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम बिहार की मिट्टी को नमन है जिस मिट्टी ने गांधी को महात्मा, प्रथम गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, सम्राट अशोक, चाणक्य कौटिल्य, प्रभु श्री राम के गुरु वशिष्ठ, मां सीता की जन्मस्थली, भगवान बुद्ध की ज्ञान और महावीर की मोक्ष स्थली, वीर बांकुड़ा कुवर सिंह और बिहार के जन्मदाता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा, जैसे महान विभूतियों की, क्रांतिकारियों की, सभ्यता और संस्कृति की जन्मस्थली रही है। इसकी प्रतिष्ठा प्रगति और सम्मान दिलाना हम सभी युवाओं का माटी कर्तव्य होना चाहिए।
रक्तदान के संबंध में भी सभी प्रकार की भ्रांतियां को दूर करते हुए युवाओं को आस्वस्थ किया कि रक्तदान देने से दूसरे से ज्यादा फायदा अपने आप को होता है, नए खून बनते हैं रक्त संबंधी रोगों का जांच हो जाता है और शरीर में नहीं स्पूर्ति और आत्म संतुष्टि का संचार होता है। सबसे बड़ी-बड़ी बात है कि हमारा रक्त किसी का जान बचाता है।कार्यक्रम में रेड क्रॉस के सीनियर लैब टेक्नीशियन धर्मेंद्र पांडे, मनोज शाह एवं अमोद कुमार, राजेश सिंह, सूरज कुमार ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर रेड क्रॉस की सचिव डॉ विभा कुमारी , डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने सभी रक्तदाताओं के प्रति बहुत ही आभार व्यक्त किया और उन्हें बिहार दिवस की शुभकामनाएं भी दी।बिहार दिवस के अवसर पर रक्तदान से संबंधित दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें प्रथम आज हुआ पीरों में और द्वितीय कार्यक्रम कल रोटरी क्लब का आरा के सहयोग से बहियारा में किया जाएगा।
आज रक्तदान करने वालो में -अंकुश सिंह ,खुशी कुमारी, राजेश कुमार, सत्यम केसरी ,नवीन कुमार ,राजेश हंस, प्रियांशु कुमार, उत्सव कुमार ,आयुष कुमार, सुमित गुप्ता ,दिलीप पांडे,सत्यम केशरी,जुनैद आलम आकाश कुमार,शशि कुमार रवि केशरी
चन्दन कुमार अंकित वर्मा विकाश कुमार राजन राय
संदीप केशरी शुभम कुमार के साथ नगर अध्यक्ष वरुण कुमार पूर्व नगर अध्यक्ष अजय मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related posts

वाराणसी :मां वरूणा महोत्सव में कवियों और कलाकारों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध।

rktvnews

सीतामढ़ी:योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने को प्राथमिकता दें‌,कोई मतदाता छुटे नही, युवा एवं महिला मतदादाताओ पर विशेष फोकस करें:आयुक्त

rktvnews

हनुमानगढ़:लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक आयोजित

rktvnews

पूर्वी चंपारण: बाल पंचायत हमारा दरबार का आयोजन।

rktvnews

पटना :मंत्री जिवेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश : जिन इलाकों में जल जमाव है वहां से अगले छह घंटे में हर हाल में की जाए जल निकासी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 31जुलाई 24

rktvnews

Leave a Comment