अगले सत्र के लिए पुनः धीरेन्द्र प्रसाद सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मनोनित।
वरिष्ठ नागरिकों हेतु स्वास्थ्य आयुष्मान बीमा योजना लाभ,रेलवे टिकट में मिलने वाली छूट को पुनः लागू करने सहित देश के सभी प्रखंडों में ओल्ड एज होम की स्थापना संबंधी प्रस्तावों पर हुई चर्चा।
आरा/ भोजपुर 24 दिसंबर।सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया का 11वां त्रिवार्षिक अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।अधिवेशन का उद्घाटन नगर निगम आरा महापौर इंदु देवी के द्वारा किया गया। आयोजित अधिवेशन में बिहार सहित झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लगभग 500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन में धीरेंद्र प्रसाद सिंह को पुनः अगले सत्र के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।सदस्यों ने करतल ध्वनि से श्री सिंह का अभिवादन किया एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। अगले सत्र के लिए बिहार से अशोक कुमार मिश्रा एवं सुल्तान सिंह शेखावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग एवं भोजपुरी विभाग के अध्यक्ष डॉ दिवाकर पांडे को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनित किया गया।
भोजपुर जिला के लिए हरेंद्र सिंह को अध्यक्ष एवं बजरंगबली को महामंत्री निर्वाचित किया गया।सभा को संबोधित करने वालों में डॉ एसएमईसा ,डॉ विवेकानंद यादव ,डॉ गांधी जी राय, डॉ कमला कुमारी सिंह, डॉ नंद जी दुबे ,डॉ धर्मेंद्र कुमार तिवारी ,बिहार के अध्यक्ष बी डी सिंह एवं राघव प्रसाद सिंह प्रमुख थे।इस अवसर पर सम्मेलन में शिरकत कर रहे उप महापौर प्रतिनिधि सरोज सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया एवं आशीर्वचन लिया। पटना से आए सुरेंद्र कुमार तिवारी ,मीरा पांडे, अमरदेव चौबे ने भी अपने-अपने विचार रखें। अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए गए जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य आयुष्मान बीमा योजना ,रेलवे में मिलने वाली छूट पुनः लागू करने, देश के सभी प्रखंडों में ओल्ड एज होम का निर्माण करने का प्रस्ताव प्रमुख था।धन्यवाद ज्ञापन अशोक मिश्रा,राघव प्रसाद सिंह, रविंद्र नाथ ने किया।

अगले सत्र के लिए पुनः धीरेन्द्र प्रसाद सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मनोनित।
वरिष्ठ नागरिकों हेतु स्वास्थ्य आयुष्मान बीमा योजना लाभ,रेलवे टिकट में मिलने वाली छूट को पुनः लागू करने सहित देश के सभी प्रखंडों में ओल्ड एज होम की स्थापना संबंधी प्रस्तावों पर हुई चर्चा।