RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की।

देहरादून/उत्तराखंड 14 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को अतिवृष्टि के दृष्टिगत अलर्ट रहने के निर्देश दिए। अतिवृष्टि के दृष्टिगत 2 दिनों के लिए चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से मौसम के पूर्वानुमान को देखकर ही यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने अतिवृष्टि के कारण पौड़ी जिले में हताहत हुए लोगों के परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों को शीघ्र उचित उपचार दिलवाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अतिवृष्टि से प्रभावितों को मानकों के अनुसार मुआवजा राशि यथाशीघ्र मिल जाए। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रदेश में हुई क्षति का पूरा आंकलन किया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला प्रशासन एवं राहत-बचाव में लगे सभी दलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ रंजीत सिन्हा, एडीजी ए.पी.अंशुमान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी एवं अपर सचिव जगदीश चन्द्र काण्डपाल उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जूनियर डिवीजन मेंअवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू 112 रनों से विजयी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 सितंबर 24

rktvnews

दयानिधान पांडे ने बिहार सरकार के कला,संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर: निगम को लूट रहे महापौर और नगर आयुक्त,नगर आयुक्त और महापौर आखंड भ्रष्टाचार में है लिप्त: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने किया आरडी 98 से टेल आरडी 158 तक का निरीक्षण!तटबंधों पर लगातार चौकसी करने और प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश।

rktvnews

चतरा:प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, अबुआ आवास एवं JSLPS की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment