RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

वन विहार राष्ट्रीय-जू में नेचर कैम्प का आयोजन।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 19 दिसंबर।वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, जू में छात्र-छात्राओं में वन, वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलतात विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये एक दिवसीय नेचर कैम्प आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैमराकला भोपाल के 50 छात्र-छात्राओं एवं 2 शिक्षकों ने उक्त नेचर कैम्प में भाग लिया। कार्यक्रम में स्त्रोत व्यक्ति रूप में ए.के. खरे से.नि. उप वनसंरक्षण एवं पक्षीविद के रूप में मो. खालिक, भोपाल बर्ड्स उपस्थित रहे। विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, तितली, वन्यप्राणी दर्शन, फिल्म शो, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिवियिों कराई गई एवं जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया।
वन विहार के विभिन्न स्थलों पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। इसके अतिरिक्त बाघ, तेदुआ, भालू,मगर घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय आदि वन्यप्राणियों का भी अवलोकन किया। कैम्प में सहायक संचालक वन विहार एस.के. सिन्हा, विजय बाबू नंदवंशी बायोलॉजिस्ट एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 तक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 16 नेचर कैम्प आयोजित किये गये जिनमें विभिन्न विद्यालयों के 583 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

Related posts

दरभंगा:”एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62 वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण!वन स्टॉप सेंटर टीम भावना के रूप में करें कार्य,खाने-पीने दवाई की मूलभूत सुविधाएं रहे उपलब्ध: जितेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

केंद्र ने मसूर (दाल) के अनिवार्य भंडार की जानकारी तत्काल प्रभाव से देने के लिए परामर्श जारी किया।

rktvnews

“स्त्री और शिक्षा” विषयक परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

Leave a Comment