RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग दरभंगा में युवोस्ताव उत्सव का किया गया उद्घाटन।

दरभंगा/बिहार 19 दिसंबर।दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग दरभंगा में युवोस्ताव उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) पी.के. मिश्रा (आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर), सागर दास, अखौरी आनंद,नवीन कुमार और प्राचार्य द्वारा किया गया।
डीसीई दरभंगा के डॉ. मिश्रा ने बताया कि उद्यमिता और स्टार्टअप के लिए इनोवेशन बहुत जरूरी है।
मीडिया कोऑर्डिनेटर असिस्टेंट प्रोफेसर  विनायक झा ने बताया कि आज से खेल समेत कई आयोजन शुरू किये गये हैं।
स्पोर्ट्स में कुल दो क्रिकेट मैच खेले गए हैं जिसमें द हॉस्टलर्स और सुपर 11 ने मैच जीता है,वॉलीबॉल में कुल दो मैच खेले गए हैं, जिसमें द ट्रेलब्लेजर्स और ड्रेगन्स ने जीत हासिल की है।
गर्ल्स बैडमिंटन सिंगल में आराध्या और सौम्या ने बाजी मारी,शतरंज में आरती कुमारी ने बाजी मारी।
उन्होंने कहा कि कल से परिसर में टेबल टेनिस तथा कैरम भी खेला जाएगा,कल प्रातः 11:00 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता होगी।
जीईसी समस्तीपुर और मधुबनी के छात्र कल से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रोफेसर अंकित इस कार्यक्रम के समग्र समन्वयक हैं, प्रोफेसर रवि और प्रोफेसर इशान के समन्वय में खेल खेला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि तकनीकी कार्यक्रम प्रोफेसर प्रफुल्ल और प्रोफेसर विशाल के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि निश्चित रूप से यह कार्यक्रम महाविद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए यादगार रहने वाला है।

Related posts

भोजपुर: जन्मदिन को बनाया यादगार ,किया रक्तदान।

rktvnews

प्रदेश के 26 जिलों के 400 सरकारी स्कूलों में एचडीएफसी के सहयोग से स्थापित होगी स्मार्ट कक्षाएं ।

rktvnews

Velo की नई ग्लोबल रिसर्च में सामने आया सेल्फ-एक्सप्रेशन का रिपल इफेक्ट

rktvnews

भोजपुर:जिला अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक संपन्न,आम जन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता:प्रभारी मंत्री

rktvnews

राजस्थानी कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और खानपान की अमिट छाप छोड़ संपन्न हुआ श्रावण उत्सव!बीकानेर हाउस में राजस्थानी आर्टिजंस की हुई 32 लाख की बंपर सेल।

rktvnews

सारण:डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आज 154 महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का हुआ अयोजन।

rktvnews

Leave a Comment