RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात कर राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री को विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान-2047 विजन डॉक्यूमेंट युवा, महिला, गरीब और किसान को केन्द्र में रखते हुए विकसित भारत-2047 की आकांक्षाओं के अनुरूप राजस्थान का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की डबल इंजन सरकार प्रदेश की समग्र प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। इसमें हमें केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है और संयुक्त प्रयासों से राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

Related posts

भोजपुर:शहीद स्मारक के उद्घाटन और नहर के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला कार्यक्रम मे भाजपा नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह को बताया विकास पुरूष।

rktvnews

भोजपुर : शिक्षा को बेहतर बनाना सरकार का उद्देश्य : राकेश रंजन

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने ईज ऑफ लिविंग के तहत जनता दरबार में सुनी समस्याएँ।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बैसाखी, मेशादी, वैशाखादि, पुथंडु, विशु, नब बर्ष और बोहाग बिहू के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर: शिक्षा की दशा-दिशा पर 22 अप्रैल को होगा जनसंवाद : डा शशि

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री के आगमन पर लोजपा रामविलास कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और नव संकल्प महासभा कार्यक्रम में लाखों सदस्य होंगे सम्मिलित:मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट

rktvnews

Leave a Comment