RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:छठ महापर्व 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु अनुमंडल स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)13 अक्टूबर। धनवार प्रखण्ड अंतर्गत राजधनवार राजा घाट पर आयोजित होने वाले पावन महापर्व छठ-2025 के अवसर पर विधि-व्यवस्था के संधारण, स्वच्छता व्यवस्था, जनसुविधाओं की उपलब्धता तथा समुचित प्रशासनिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी, खोरीमहुआ अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद, भूमि सुधार उप-समाहर्ता, खोरीमहुआ सुनील कुमार प्रजापति, कार्यपालक दण्डाधिकारी, खोरीमहुआ अभिषेक कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, धनवार देवेंद्र कुमार दास, अंचल अधिकारी, धनवार यसवंत सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत धनवार हर्षवर्धन, थाना प्रभारी, धनवार सत्येन्द्र पाल, ओ.पी. प्रभारी, घोड़थम्बा धमेन्द्र अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही धनवार छठ पूजा समिति एवं दिवानटोला छठ पूजा समिति के सदस्यगण भी आमंत्रित रूप से शामिल हुए।
अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी अनिमेष रंजन (भा.प्र.से.) ने बैठक में उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारियों एवं पूजा समितियों से कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के सफल, सुरक्षित और स्वच्छ आयोजन हेतु विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं आपातकालीन सेवा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। राजधनवार राजा घाट की ओर आने-जाने वाले मार्गों पर वाहन परिचालन को सुचारु रखने, पार्किंग स्थलों की व्यवस्था, एवं श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन हेतु विशेष यातायात योजना तैयार करने का निर्देश  पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है। सभी संबंधित विभागों एवं समितियों ने छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु पूर्ण सहयोग की अपील की गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पर्व की अवधि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़-नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता एवं रात्रि गश्ती सुनिश्चित की जायेगी।

Related posts

हनुमामगढ़:जिले में होम वोटिंग शुरू, पहले दिन 673 मतदाताओं ने किया मतदान।

rktvnews

चौगुले शिपयार्ड में आईसीजी के लिए स्वदेशी हुवरक्राफ्ट का निर्माण शुरू।

rktvnews

एनएचएआई ने पुलों और अन्य संरचनाओं के डिजाइन एवं निर्माण की समीक्षा के लिए डिजाइन प्रभाग की स्थापना की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा तालाब का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा सात दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण आयोजित:खाद्य प्रसंस्करण से रोजगार और आय मेंहोगी वृद्धि:डॉ पी के द्विवेदी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने रात्रि में किया दी किसान सहकारी शुगर मिल बागपत का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment