RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़: राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग भारत सरकार अजय टम्टा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

RKTV NEWS/रामगढ़ (झारखंड)07 दिसंबर।राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग भारत सरकार अजय टम्टा ने शनिवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परिसदन रामगढ़ में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मौके पर सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त द्वारा माननीय मंत्री को पुष्प कुछ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर रामगढ़ जिले में उनका स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान राज्य मंत्री के द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत रामगढ़ जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। इस दौरान माननीय राज्य मंत्री को जानकारी दी गई की आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह जारी होने वाले रैंकिंग में अगस्त माह की रैंकिंग के अनुसार रामगढ़ जिले को 112 जिलों में 75 व स्थान प्राप्त हुआ है वहीं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत जून माह की रैंकिंग में रामगढ़ जिले को 500 में 50 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस दौरान माननीय राज्य मंत्री के द्वारा स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया। सूचकांकवार किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, परियोजना निदेशक आत्मा सहित अन्य अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्य मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी सेविकाओं आदि के माध्यम से उनके पोषण के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सदर अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों, स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट आदि की जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को किसी बीमारी की पहचान शुरुआत में करने एवं उनके उपचार के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड निर्माण एवं योजना के माध्यम से मिल रहे लाभ की जानकारी लेते हुए भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
बैठक के दौरान राज्य मंत्री के द्वारा कृषि के क्षेत्र में संचालित योजनाओं, सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण, कृषि विज्ञान केंद्र आदि की जानकारी के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए गए वहीं उन्होंने जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, गर्भवती महिलाओं के बीच पोषण सामग्री का वितरण, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यों की समीक्षा के क्रम में विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षकों, विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं, बच्चों के लिए विभिन्न कोचिंग परियोजनाएं आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
इन सबके अलावा बैठक के द्वारा राज्य मंत्री के द्वारा फाइनेंशियल इंक्लूजन अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, कौशल विकास अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजना, कौशल विकास के तहत युवक युवतियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण एवं उनके प्लेसमेंट, पंचायत में वाई-फाई, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्राम पंचायत में संचालित प्रज्ञा केंद्रों आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
परिसदन रामगढ़ में बैठक के उपरांत राज्य मंत्री के द्वारा चितरपुर प्रखंड अंतर्गत NQAS सर्टिफाइड हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मारंगमर्चा का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए गए वहीं उनके द्वारा कौशल प्रशिक्षण अंतर्गत मुर्रामकला रामगढ़ स्थित आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में नीति आयोग द्वारा संचालित परियोजना के तहत 300 लाभुकों को दिए जा रहे बकरी पालन, सुकर पालन आदि के प्रशिक्षण का जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related posts

भोजपुर:रूबी कुमारी खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र ,भारोत्तोलन के लिए चयनित।

rktvnews

नई जनता चुनने की कवायद!

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने आगाह किया कि कुछ राष्ट्रविरोधी लोग साजिशन नैरेटिव चला रहे हैं कि भारत में भी पड़ोसी देश जैसा घटनाक्रम दोहराया जायेगा।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश बोर्ड के 10 वी और 12वी की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

बिहार:डीडीयू पैसेंजर ट्रेनों पर नौजवानों का कब्जा!जगह जगह खोला वैक्यूम।

rktvnews

Leave a Comment