RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नांगल चौधरी हलके में चार नई सड़कें बनाएगा मार्केटिंग बोर्ड : डा अभय सिंह यादव

डा अभय सिंह यादव

नारनौल/हरियाणा 16 दिसंबर। हरियाणा कृषि विपणन एवं मार्केटिंग बोर्ड ने नांगल चौधरी हलके में चार नई सड़कें बनाने के लिए स्वीकृति दी है। अब जल्द ही टेंडर छोड़े जाएंगे।
नांगल चौधरी हलके के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि धोलेड़ा से बिहारीपुर, इस्लामपुरा से गांवड़ी जाट, तोताहेड़ी से कारोता एवं नारेड़ी से मौखुता इन चारों सड़कों को पक्का करने का प्रस्ताव लगभग तीन महीने पहले सरकार को भिजवाया था। अब सरकार ने उनकी स्वीकृति दे दी है तथा विभाग को इसके एस्टिमेट बनाकर भिजवाए जा रहे हैं जिनकी मंज़ूरी के बाद इसका टेंडर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नांगल चौधरी हलके में एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाली सौ से अधिक सड़कें अब तक भाजपा सरकार द्वारा बनायी जा चुके हैं और ये सभी सड़कें संबंधित ग्राम पंचायतों की माँग पर बनवाई जा रही है।
इन सड़कों को बनने से आवागमन में सुविधा होगी और लोगों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। विशेषकर धोलेड़ा से बिहारीपुर सड़क के निर्माण के बाद राजस्थान बॉर्डर से दूसरे राजस्थान बॉर्डर तक विभिन्न सड़कों द्वारा सीधा संपर्क हो जाएगा। मोखुता बामनवास सीधा ऊँटोली बॉर्डर से जुड़ जाएगा । एक तरह से यह राजस्थान के पूर्वी हिस्से को पश्चिमी हिस्से से जोड़ने का काम करेगा। विधायक ने मुख्यमंत्री हरियाणा का धन्यवाद करते हुए कहा है कि सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहती है।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने आज अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और साबरमती रिवरफ्रन्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा साबरमती रिवरफ्रन्ट पर भारत में निर्मित ‘अक्षर रिवर क्रूज’ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया।

rktvnews

दरभंगा:डीएम की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

अजय देवगन की आवाज़ में ‘शतक,आरएसएस के 100 साल की कहानी का ट्रेलर जारी।

rktvnews

जयपुर:रक्षासूत्र में होता है बहनों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर : धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए जदयू नेता सहित अन्य ।

rktvnews

Leave a Comment