RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भाजपा कि विघटनकारी नीति के खिलाफ युवा समुदाय एकजुट हो:स्वदेश भट्टाचार्या

आरा/भोजपुर 16 दिसंबर।इंकलाबी नौजवान सभा आरा ईकाई ने आज रोजगार के मांग पर जे.पी.स्मारक आरा के पास एक युवा कंवेंशन आयोजित किया। इस संबंध में नौजवान सभा ने एक विज्ञाप्ति जारी कर बताया की यह कंवेंशन मोदी सरकार के रोजगार विरोधी, युवा विरोधी नीति के खिलाफ आयोजित था.इस कंवेंशन के मुख्य अतिथि थे भाकपा माले के पालित ब्यूरो सदस्य का. स्वदेश भट्टाचार्या तथा अतिथि के बतौर इंसाफ मंच के राज्य सचिव व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी,इंनौस के राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन थे।
कंवेंशन में 15 सदसीय इंकलाबी नौजवान सभा की कमिटी का गठन हुआ।
युवा कंवेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य का. स्वदेश भट्टाचार्या ने कहा कि आरा मे जेपी स्मारक के पास हो रहे इस कंवेंशन मे संकल्प लेना चाहिए कि भाजपा और संघ गिरोह की विघटनकारी नीति व विरोधी नीति के खिलाफ खड़ा होना चाहिए तथा आरा मे 2024 का स्वागत धमाकेदार युवा सम्मेलन करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा खड़ा करना चाहिए।
रोजगार विरोधी, युवा विरोधी मोदी सरकार की नीति के खिलाफ हो रहे इस युवा कंवेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि एक तरफ बिहार मे लाखों युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध हो रहा है.लाखों शिक्षकों की बहाली इसका उदाहरण है तो दूसरी तरफ केन्द्र सरकार के दफ्तरों मे लाखों लाख पद खाली है पर केन्द्र सरकार ने रोजगार के अवसर पर ताला लगा दिया है. माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि देश मे भयंकर बेरोजगारी है.हम युवाओं को संकल्प लेना चाहिए कि रोजगार विरोधी मोदी सरकार को 2024 मे करारी शिकस्त दें।कंवेंशन के अंत मे इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन ने 15 सदसीय कमिटी चुने जाने की घोषणा की।
मनिष कुमार सिंह को इंकलाबी नौजवान सभा का आरा नगर अध्यक्ष चुना गया.विश्वकर्मा पासवान आरा नगर सचिव चुने गये. उपअध्यक्ष क्रमश: मनोज कुमार यादव, हिम्मत यादव, और सैयद अली चुने गये.संयुक्त सचिव क्रमश:पंकज कुशवाहा, लल्लू कुमार चंद्रवंशी,और पवन पासवान चुने गये. इंकलाबी नौजवान सभा के आरा नगर कमिटी मे सामिल प्रमुख लोगों विशनु यादव,मो.मसरुर आलम,संजय नाथ पाल थे.इस कंवेंशन मे इनौस के जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार केशरी भी मौजूद थे।

Related posts

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना:130वां संविधान संशोधन विधेयक संविधान, संघीय ढांचे और संसदीय लोकतंत्र के लिए मौत की घंटी:दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

उत्तराखंड: वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन,मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पाली भाषा में तिपिटक की एक प्रति भेंट करने के लिए थाईलैंड की प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला पोषण कन्वर्जेन्स समिति की बैठक!हॉट कुक्ड फूड योजना के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:खरीफ सीजन में उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment