RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर: लल्लु साह एंड सन्स ज्वेलर्स,द्वारा पूजन समाग्री 251 छठव्रतियों में वितरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 नवंबर। बुधवार को लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर लल्लु साह एंड सन्स ज्वेलर्स, साड़ी वाला, जेल रोड ,आरा के तरफ से बीच छठ पूजा सामग्री कलसुप,नारियल घघरवा नींबू, संतरा,सेब,अननास,रुख आदि पूजा सामग्री का वितरण माननीय विधान पार्षद आरा वा बक्सर राधा चरण सेठ जी के हाथों वितरण किया गया। इस अवसर पर लल्लु साह एंड सन्स ज्वेलर्स के प्रोपराइटर समाजसेवी दीपक कुमार अकेला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी पूजा सामग्री का वितरण हमारे प्रतिष्ठान से पूरे भोजपुर जिले के विभिन्न गांव से आई छठवर्ती सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों को छठ पूजा की सामग्री प्रदान की जाती है। छठ पर्व आस्था का महान पर्व है, जिसमें हमें साफ सफाई की जरूरत होती है। पूजा सामग्री बांटने से हमें खुशी तथा संतोष मिलती है । अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा दान कर देना ही परम ध्येय है।इस मौके पर शत्रुघ्न प्रसाद, संजय महा सेठ ,अरविंद कुमार सिंह, धीरज कुमार स्वर्णकार, यातायात डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु, प्रकाश सोनी, जीतू सोनी, कर्नल राणा प्रताप सिंह,सुरेंद्र केसरी, प्रमोद मुखिया,समाजसेवी चंपा देवी, प्रतिक राज, जयप्रकाश ठाकुर, भोला प्रसाद, सतनारायण कुशवाह, पारसनाथ यादव, जयप्रकाश ठाकुर,दीप नारायण राज, प्रतिक राज आदि उपस्थित थे ।

Related posts

भोजपुर :केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का सामूहिक उपवास।

rktvnews

दुमका:ग्रामीण उद्यमिता विकास केंद्र (OSF-MC) की प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कलेक्टर ने राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

rktvnews

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment