RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:सहायक आचार्य (वर्ग 1 से 5) के पदस्थापन हेतु चयन एवं विद्यालय आवंटन प्रक्रिया आरंभ।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )12 दिसंबर।आज समाहरणालय सभागार में सहायक आचार्य (वर्ग 1 से 5) के शिक्षकों की पदस्थापन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शिता एवं मेरिट के आधार पर सम्पन्न की गई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्रम संख्या 1 से 116 तक के अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के क्रम में आमंत्रित किया गया। पदस्थापन हेतु उपलब्ध विद्यालयों का चयन अभ्यर्थियों द्वारा उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज की उपस्थिति में कराया गया।
विद्यालय चयन की यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई, जिसमें सभी अभ्यर्थियों को मेरिट क्रम के अनुसार विद्यालय चयन का अवसर प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त, क्रम संख्या 117 से 219 तक के अभ्यर्थियों को पदस्थापन हेतु कल दिनांक 13 दिसंबर 2025 को समाहरणालय सभागार में उपस्थित होने हेतु आमंत्रित किया गया है। संबंधित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग लें।
जिला प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया है कि सम्पूर्ण पदस्थापन प्रक्रिया न्यायसंगत, पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप पूरी की जाएगी।

Related posts

कौशिक दुलार वनडे इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रॉफी का हुआ अनावरण।

rktvnews

02 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बिहार: भोजपुर:बड़हरा विधायक ने कोईलवर प्रखंड के महकमपुर डुमरिया मे शिविर लगा आमजनो को दिलाई पार्टी की सदस्यता।

rktvnews

गया: नये जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

तीन भाइयों की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर भाकपा माले के नेताओं ने सदर अस्पताल पहुंच परिजनों से मिल जताया दुख,की शोक सभा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:निर्वाचन कार्य में प्रशिक्षण अत्यन्त महत्वपूर्ण, सभी मास्टर ट्रेनर अच्छे से प्राप्त करें प्रशिक्षण: जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment