RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद के प्रसारण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच सुना।

आरा/भोजपुर 16 दिसंबर। आज शनिवार को प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा मे देश के विभिन्न क्षेत्रों के शहरी क्षेत्रो के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया । उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्थानीय आरा रेलवे स्टेशन परिसर मे ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ के माध्यम से किया गया। संवाद कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभिन्न राज्यो के लाभार्थियों से संवाद कर प्राप्त योजनाओं के बारे मे जानकारी प्राप्त की साथ ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम राज्यो मे नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखा कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया।
वर्चुअल संवाद के माध्यम से प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन मे देश के शहरी क्षेत्रो के गरीब और असहाय लोगो के लिए चल रहे केन्द्रीय योजनाओं के साथ शहरी क्षेत्रों मे किए गए विकास कार्यो को बताया।उन्होने कहा कि आज 27 शहरो मे मेट्रो रेल का काम हो गया है या काम चल रहा है। शहरी क्षेत्रो के गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, मुद्रा योजना आदि अनेक योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे है।
उक्त अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पूरे देश मे चल रहा है,जिसके माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का काम हो रहा है। जो लोग योजना से वंचित है उन्हे उक्त यात्रा रथ के माध्यम से जानकारी दे कर कार्यकताओ द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प के साथ कार्य कर रहे है।आज देश पाँचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है और बहुत जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश हो जाएगा। उन्होंने कहा की आजादी के बाद जितना देश का विकास नरेन्द्र मोदी ने किया,आज तक कोई नही किया और यह विकास कार्य रूकने वाला नही है।उनके विकसित भारत के संकल्प को भाजपा के कार्यकर्ता और देश की जनता पूरा करने के लिए संकल्पित हो गई है।
वही पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा हो सकता है,जब हम भारत के लोग विकसित होंगे ।आज प्रधानमंत्री जी द्वारा केन्द्र सरकार की सारी योजनाएँ लोगो को विकसित करने वाली है जिससे देश बहुत तेजी से आगे बढ रहा है और देश निश्चित रूप से 2047 से पहले विकसित हो जाएगा।
कार्यक्रम मे भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी, विजय सिंह,अशोक शर्मा, विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रभारी ई.धीरेन्द्र सिंह,लव पांडेय,संतोष चंद्रवंशी, रमेश कुमार कर्ण,संजय कुमार सिंह,संतोष तिवारी,राजेश सिंह,शंकर दयाल कुशवाहा,दीपक सिंह,अभिषेक राय,राजेश राय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और स्थानीय जनता शामिल थी।

Related posts

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टोड मैक्ले के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

हनुमानगढ़:बेरोजगार आशार्थियों को निजी क्षेत्र में मिलेगा रोजगार का मौका!7 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर।

rktvnews

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में आगे बढ़ गया है।

rktvnews

बिहार: बिहार पुलिस महिलाओं को 15 सितम्बर से ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ उपलब्ध करायेगी।

rktvnews

महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा के लिए ख़तरा बनी साइबर की दुनिया।

rktvnews

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल-2023!खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment