RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

बेतिया:आमजनों की समस्याओं, शिकायतों से अवगत हुए जिलाधिकारी! कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

बेतिया/बिहार 15 दिसंबर।जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के जनता दरबार में 70 से अधिक मामले आये। जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें सुनील राम, इजरायल मियां, मिथिलेश कुमार सिंह, पिंकी देवी, जबुली खातुन, प्रमिला देवी, पार्वती देवी, कलाम राय, सुगान्ती देवी, रीता अब्राहम, राजकरण ठाकुर, छोटेलाल साह, बच्चन गिरी, प्रदीप राम, लक्ष्मी व्यास, प्रमोद व्यास, प्रियंका देवी, अनिल कुमार, संगीता गुप्ता आदि के नाम शामिल है।
जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार समाप्ति के पश्चात भी अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर विभिन्न जगहों से आए लोगों को जिलाधिकारी ने सुना और तत्क्षण संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्या का समाधान करने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कुमार रविन्द्र, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सुजीत कुमार बरनवाल, बेबी कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारी के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की।

rktvnews

हनुमानगढ़:महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति सजग करने हेतु रंगोली और दीपदान कार्यक्रम।

rktvnews

भारतीय मानक ब्यूरो ने आयुष से जुड़े 31 जड़ी-बूटियों और उत्पादों से संबंधित भारतीय मानकों को अधिसूचित किया

rktvnews

पटना: केवल कायस्थ प्रत्याशी को ही वोट दे दिखाए अपनी ताकत : राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

आरा से आर के सिंह और सासाराम से शिवेश राम को भाजपा का लोकसभा टिकट मिलने पर भोजपुर के कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर।

rktvnews

एनसीपीसीआर के निर्देश के आलोक में एक युद्ध नशे के विरुद्ध के लिए तैयार किया गया ज्वाइंट एक्शन प्लान, अपर समाहर्त्ता ने की समीक्षा बैठक, संबंधितों को दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment