RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन,पंचायत स्तरीय शिविर में 13154 आवेदन प्राप्त हुए!5204 आवेदनों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन।

चतरा /झारखंड 15 दिसंबर।जिले के प्रतापपुर प्रखण्ड के जोगिडीह पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के दंतार पंचायत, चतरा प्रखण्ड के सीमा पंचायत, लावालौंग प्रखण्ड के कटिया पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के बानासाड़ी पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के राहम पंचायत, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के मदगड़ा पंचायत, इटखोरी प्रखण्ड के परसौनी पंचायत, मयूरहंड प्रखण्ड के बेलखोरी पंचायत, नगर परिषद चतरा दिवानखाना स्कूल चतरा वार्ड संख्या 12 एवं 16 में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया जा रहा है।
आज के शिविर में प्रतापपुर प्रखण्ड के जोगिडीह पंचायत में 1971 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1051 आवेदनों का निष्पादन, हंटरगंज प्रखण्ड के दंतार पंचायत में 1774 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 311 आवेदनों का निष्पादन, चतरा प्रखण्ड के सीमा पंचायत में 993 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 609 आवेदनों का निष्पादन, लावालौंग प्रखण्ड के कटिया पंचायत में 1737 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 211 आवेदनों का निष्पादन, सिमरिया प्रखण्ड के बानासाड़ी पंचायत में 1132 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 105 आवेदनों का निष्पादन, टण्डवा प्रखण्ड के राहम पंचायत में 1407 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 275 आवेदनों का निष्पादन, कान्हाचट्टी प्रखंड के मदगड़ा पंचायत में 1608 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 986 आवेदनों का निष्पादन, इटखोरी प्रखण्ड के परसौनी पंचायत में 1622 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 964 आवेदनों का निष्पादन, मयूरहंड प्रखण्ड के बेलखोरी पंचायत में 793 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 575 आवेदनों का निष्पादन, नगर परिषद चतरा दिवानखाना स्कूल चतरा वार्ड संख्या 12 एवं 16 में 117 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 117 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
बताते चले कि दिनांक 16.12.2023 को चतरा प्रखण्ड के टीकर पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के डाड़ी पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के डहु पंचायत, प्रतापपुर प्रखण्ड के चंद्रीगोविन्दपुर पंचायत एवं हंटरगंज प्रखण्ड के पैनीकला पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।

Related posts

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामना दी।

rktvnews

झारखंड:दो दिवसीय आर्ट 81 फेस्टिवल का हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर:पीरो में बारहगावां हेल्थ एवं एजुकेशनल ट्रस्ट के 29 लोगों ने किया रक्तदान।

rktvnews

अधिक से अधिक पात्र बहनों को दिलवाएं रियायती दर पर रसोई गैस सुविधा: मुख्यमंत्री

rktvnews

उपराष्ट्रपति 11-12 जुलाई को मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment