RK TV News
खबरें
Breaking News

आरा और बक्सर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान बूथों पर निरंतर रहेगी बिजली : संजीव हंस

बीएसपीएचसीएल अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संजीव हंस(फाइल फ़ोटो)

• अलर्ट मोड में रहेंगे सभी कार्यपालक, सहायक व कनीय अभियंता।
• जिला प्रशासन के साथ तालमेल रखने की हिदायत।
• बूथों पर निरंतर बिजली आपूर्ति का दायित्व कार्यपालक अभियंताओं का ।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार) 30 मई।लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान बिहार के आरा और बक्सर लोकसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर निरंतर बिजली आपूर्ति होती रहेगी। बिजली आपूर्ति में किसी भी कारणवश रुकावट की वजह से मतदान बाधित न हो, इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संजीव हंस के दिशानिर्देशों के मुताबिक आरा और बक्सर लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 1 जून को मतदान के दौरान बूथों पर निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय आरा व बक्सर में अधीक्षण अभियंताओं के नेतृत्व में सभी सहायक और कनीय अभियंताओं सहित बिजली कर्मियों की एक अहम बैठक हुई।
गौरतलब है कि संजीव हंस बिहार में मतदान के दौरान बिजली आपूर्ति से संबंधित तमाम तैयारियों पर शुरु से ही खुद नजर रखे हुए हैं। संजीव हंस ने कहा, “लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार में जिन जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उस अंचल के सभी अभियंता बूथों पर बिजली आपूर्ति को लेकर अलर्ट हैं। सभी बूथों पर निरंतर बिजली आपूर्ति के लिए कई स्तर पर व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बूथ पर बिजली से संबंधित किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। लोकतंत्र के महापर्व के इस अंतिम चरण के मतदान के लिए हमारी टीम तैयार है।”
संजीव हंस के दिशानिर्देश के आलोक में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल आरा एवं बक्सर कार्यालय में अधीक्षण अभियंताओं के नेतृत्व में आयोजित बैठक में मतदान के दिन पूरी टीम को अलर्ट रहने को कहा गया है। टीम में शामिल सभी कार्यपालक, सहायक व कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि चाहे कुछ भी हो, मतदान के दौरान बिजली आपूर्ति को लेकर बूथों पर किसी तरह की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्हें मतदान के दौरान बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा गया है, ताकि बिजली की समस्या से मतदान बाधित न हो।
बैठक के दौरान जिला प्रशासन के साथ तालमेल बनाये रखने का निर्देश दिया गया है। टीम के सभी सदस्यों को अलर्ट मोड में रहने और जरूरत पर किसी भी बूथ पर तुरंत हाजिर हो जाने को कहा गया है। कनीय अभियंताओं को मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। वे एक-एक घंटे पर बिजली उपलब्धता की जानकारी ओ एंड एम व्हाट्सएप ग्रुप में डालते रहेंगे। इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये बूथ नंबर, लोकेशन एवं बीएलओ की भी सूचना देंगे। स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले बूथ को प्रिविलेट मोड में करने की सूचना संबंधित कार्यपालक अभियंता को देंगे। सहायक अभियंताओं को पीएसएस में रह कर मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी गई है। हर बूथ पर बिजली आपूर्ति को लेकर किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए सभी 33/11 KV के वैकल्पिक स्रोत को चार्ज रखने को कहा गया है। बूथों पर निरंतर बिजली आपूर्ति का दायित्व कार्यपालक अभियंताओं की होगी। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी बूथ पर बिजली आपूर्ति को लेकर कोई समस्या न हो। यदि समस्या आती है तो उसका तुरंत निराकरण करें। 31 मई की शाम 6 बजे से 2 जून की सुबह 8 बजे तक जूनियर इंजीनियर विद्युत शक्ति उपकेंद्र में 4 गैंगमैन के साथ उपस्थित रहेंगे। विशेष परिस्थिति को छोड़कर सभी पदाधिकारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार में आरा और बक्सर संसदीय क्षेत्र सहित कुल आठ सीटों पर 1 जून को मतदान है।

Related posts

रॉयल थाई नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल एडुंग फान-इआम का भारत दौरा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 नवंबर 25

rktvnews

भोपाल:श्रीलंकाई उद्योग समूह जॉन कील्स के साथ निवेश अवसरों पर हुई चर्चा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से फोन पर बातचीत की।

rktvnews

दरभंगा:ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन भान किया गया रवाना!डीएम व एसएसपी ने दिखायी हरी झंडी।

rktvnews

रामगढ़ में हुआ विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment