RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: एएनएम संविदा को नियमित करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार जारी।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई । विगत दिनों से चल रहें शुक्रवार को संदेश और गड़हनी पीएचसी में फेस अटेंडेंस के विरोध, समान काम के बदले समान वेतन पूरे राज्य में लागू करने को लेकर कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम जारी रहा। संदेश में उपस्थित एएनएम संविदा कर्मियों की अध्यक्षता चांदनी कुमारी ने की। अपने संबोधन में इन्होंने कहा कि एएनएम संविदा कर्मियों के साथ साथ जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग और राज्य सरकार सहित स्वास्थ्य विभाग भी दोहरी नीति अपना रहा है। सुविधा विहीन पीएचसी है पानी बिजली शौचालय और आवासीय नहीं के बराबर है और कम मानदेय फिर कर्मी कैसे करें गुजारा ये शोचनीय विषय है।इसके बाद भी एएनएम संविदा कर्मी अपना कार्य निष्ठा पूर्वक करती हैं।विभाग और राज्य सरकार को सोचकर सुविधा प्रदान किया जाना चाहिए।लेकिन कुछ नहीं होगा, एएनएम को नियमित किया जाए, सभी अनुबंध कर्मी को समान काम समान वेतन दिया जाए। कार्यक्रम को उपस्थित एएनएम संविदा कर्मी ने भी संबोधित किया साथ ही गड़हनी पीएचसी में भी कार्य वहिष्कार का कार्यक्रम किया गया ।कार्यक्रम में सुषमा, कंचन, नूतन, चांदनी, ज्योति ,सोनी ,सागर, ममता ,स्नेह लता, प्रियंका, सहित अन्य कर्मी ने संबोधित किया।

Related posts

यातायात पुलिस की सराहनीय पहल!रक्षा बंधन पर भाई को हेलमेट दे गिफ्ट:कटिहार पुलिस यातायात

rktvnews

गढ़वा:जनगणना 2027 को लेकर प्रेस कॉफ्रेन्स का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने धनडिहा में अपशिष्ट स्थिरीकरण तालाब के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया।

rktvnews

“आदि पुरुष” फिल्म प्रभु श्री राम की मर्यादा पर चोट पहुंचाती है-अतुल प्रकाश

rktvnews

Leave a Comment