RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

सहारा इंडिया के सभी खाताधारकों ( निवेशकों ) के रुपये की भुगतान की मांग पर आरा बस स्टैण्ड मे बैठक संपन्न।

सहारा इंडिया के निवेशकों ने सहकारिता मंत्री अमित साह का पुतला फूंका।

आरा /भोजपुर 15 दिसंबर।आज आरा बस स्टैण्ड स्थित भिखारी ठाकुर रंगमंच पर सहारा इंडिया के निवेशकों ( खाताधारकों ) की बैठक सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सम्पन्न हुई।इस बैठक की अध्यक्षता सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के संयोजक सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने की।बैठक मे सैकड़ों की संख्या मे निवेशक ( खाताधारक ) मौजूद थे।
आज की बैठक मे मांग की गयी कि केन्द्र सरकार सहारा इंडिया के खाताधारकों का रुपया सूद सहित शीघ्र भुगतान करे।बैठक मे जोर देकर कहा गया कि सुब्रत राय की संपत्ति को निलाम कर सरकार निवेशकों का रुपया लौटाए।सहारा इंडिया के खाताधारकों मे काफी गुस्सा देखने को मिला।आज की बैठक मे सहकारिता मंत्री आमित साह का नाम सुनते ही निवेशक भड़क गये तथा तय कर आरा बस स्टैण्ड के गेट पर जुलुस निकाल कर सहकारिता मंत्री अमित साह का पुतला फूंक डाला।सहारा इंडिया निवेशकों के बैठक व पुतला दहन के समय सभा को कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के संयोजक व भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार सहारा इंडिया के निवेशकों के साथ धोंखाधड़ी कर रही है आज भी सहारा से बी मे 25000 करोड़ रुपया जमा है पर सरकार निवेशकों का रुपया लौटाना नहीं चाहती क्योंकि भाजपा सरकार बड़े लोगों को लाभ पहुंचाती है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि गरीब हाड़तोड़ मेहनत कर थोड़ा थोड़ा बचा कर पैसा जमा किए थे।उन निवेशकों के पैसा नहीं निकलने से बहुत से निवेशकों के बच्ची की शादी टुट गयी.कई निवेशकों के बच्चों की पढ़ाई बीच मे छुट गयी।सहकारिता मंत्री अमित साह ने एक पोर्टल पर लोगों को आनलाइन करने को कहा था करोड़ो लोग आनलाइन किये पर सरकार निवेशकों से ही सबुत मांग कर पैसा लौटाने का बहाना बनाने लगी।क्यामुद्दीन अंसारी ने सहारा इंडिया के निवेशकों से आह्वान किया कि 2024 के चुनाव मे भाजपा को सबक सिखाए।
इस सभा को संबोधित करते हुए सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक राजु प्रसाद ने कहा कि गरीबों ने अपना पेट काटकर रुपये जमा किए थे और केन्द्र सरकार पुजीपतियों और बड़े लोगों को मदद करती है तथा सहारा इंडिया के निवेशकों को आत्म हत्या करने पर विवश कर रही है निवेशकों के भुगतान के सवाल पर संघर्ष करेंगे और सरकार को बाध्य कर देंगे की वे निवेशकों का रुपया लौटाए।
इस कार्यक्रम मे भाकपा माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम, विश्व भारती जन सेवा सहयोग के जिला अध्यक्ष सियाराम यादव,सरफराज खान,भाकपा माले नेता राजेन्द्र यादव, बब्लू कुमार गुप्ता, खाताधारकों मे शान्ति देवी, कांति देवी,बेबी देवी,प्रमोद रजक,राजीव रंजन,मनोज कुमार सिन्हा, अवधेश पासवान,नागेन्द्र राम,उषा देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

गढ़वा:PM Apprenticeship Mela -सह- भर्ती कैम्प का होगा आयोजन।

rktvnews

तीन दिन पूर्व लापता बालक का शव पानी भरे गड्ढे से मिला।

rktvnews

भोजपुर:डा आर दयाल आइटीआई में 87 छात्रों का हुआ कैंपस सलेक्शन, संस्थापक आर डी सिंह ने जताया आभार।

rktvnews

भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल पीएस भगत मेमोरियल व्याख्यान के दूसरे संस्करण का आयोजन किया।

rktvnews

बक्सर: नियुक्ति पत्र वितरण समारोह।

rktvnews

दरभंगा:अंडर ट्राईल रिव्यू कमिटी की बैठक ।

rktvnews

Leave a Comment