RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

ग्रामीण विकास विभाग -सह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सचिव डॉ एन. सरवण कुमार पहुंचे बक्सर।

बक्सर/बिहार 13 दिसंबर । आज सचिव ग्रामीण विकास विभाग -सह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार ,पटना डॉ एन. सरवण कुमार के द्वारा ग्रामीण विकास विभाग और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण अंतर्गत योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।
सचिव ने आपूर्ति विभाग योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
धान अधिप्राप्ति की समीक्षा के क्रम में धान अधिप्राप्ति के कार्य में प्रगति लाने एवं ससमय , निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान अधिप्राप्ति कराने का संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई एवं मानव दिवस सृजन , शत-प्रतिशत आधार सीडिंग , योजनाओं के नियमित निरीक्षण करने , pmay (ग्रामीण )योजना अंतर्गत शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने एवं योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण , ससमय पूर्ण कराने हेतु संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। सचिव ने कार्य मे लापरवाही बरतने वाले संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सचिव के द्वारा इटाढी़ व्यापार मंडल, इटाढी़ अंतर्गत विभिन्न पीडीएस दुकानों , बाजार समिति प्रांगण में आयोजित कृषि यांत्रिकरण मेला और इटाढी़ राइस साइलो (12500MTक्षमता ) का निरीक्षण किया गया।समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल DRDA निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तेजी से हो रहा निराकरण

rktvnews

भोजपुर:अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रश्मि मेहता ने मूंग बीज के फसल एवं मक्के की खेती का किया निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड के रांची में भाई-बहन के लापता होने के मामले में एनसीपीसीआर ने स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

भोपाल:खजुराहो में ओबेरॉय समूह आरंभ करेगा पांच सितारा राजगढ़ पैलेस होटल।

rktvnews

चतरा:अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई की समीक्षा।

rktvnews

नवादा:पुरुष नसबंदी सेवा पखवाड़ा के जागरूकता हेतु साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment