RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के किए गए शिलान्यास की प्रगति की समीक्षा की।

 

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)15 जनवरी।मुख्य सचिव शआनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत इन योजनाओं से सम्बन्धित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों को इन परियोजनाओं की निरन्तर निगरानी कर निर्धारित समय पर इन्हें पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं, परन्तु अभी उनका लोकार्पण नहीं हुआ है, ऐसी परियोजनाओं का शीघ्र से शीघ्र लोकार्पण कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को परियोजना का उचित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि गतिमान परियोजनाओं में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए। इसके लिए सम्बन्धित विभाग प्रो एक्टिव होकर कार्य करें।
मुख्य सचिव ने कहा कि एक से अधिक विभागों से सम्बन्धित परियोजनाओं को विभाग आपसी तालमेल के साथ समस्याओं का निस्तारण कर परियोजना को पूर्ण कराएं। उन्होंने नियोजन विभाग को भी प्रधानमंत्री के शिलान्यास से सम्बन्धित परियोजनाओं की नियमित रूप से मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने एमडी यूजेवीएनएल को लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना पर तेजी से कार्य करने हेतु केन्द्रीय जल आयोग को शीघ्र डिजाइन और शेड्यूल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न विभागों की ₹ 22015.76 करोड़ लागत की कुल 91 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिनमें से 18 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। 06 का लोकार्पण हो चुका है, 12 का लोकार्पण होना अभी बाकी है। 73 परियोजनाओं का कार्य विभिन्न स्तरों पर गतिमान है, जिनमें से अधिकतर परियोजनाएं मार्च 2026 तक पूर्ण होने की सम्भावना है।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, सचिव नीतेश कुमार झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. एस. एन. पाण्डेय, युगल किशोर पंत, अपर सचिव विनीत कुमार एवं नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड: राज्यपाल ने रामकृष्ण मिशन आश्रम, राँची द्वारा आयोजित 54वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को किया संबोधित।

rktvnews

बक्सर पटना फोर लेन कुलहड़िया स्थित टोल प्लाजा पर कल से देने होंगे उपभोगकर्ताओँ को शुल्क।

rktvnews

वीर कुंवर सिंह विजय महोत्सव को लेकर वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह समिति की तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:226 करोड़ 13 लाख रूपये से अधिक की हुई कार्यवाही,प्रदेश में 2018 के विधानसभा निर्वाचन से अब तक तीन गुना अधिक हुई कार्रवाई, नकद रुपये, अवैध शराब, मादक पदार्थ, सोना चाँदी अमूल्य धातु एवं अन्य सामग्रियां हुई जब्त

rktvnews

100 ग्राम पर भारी विनेश पर उमडा प्यार।

rktvnews

नई राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी से सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी गति।

rktvnews

Leave a Comment